Nitish Kumar Son Security: नीतीश के बेटे निशांत कुमार को Z सिक्योरिटी, बिना पद के मिला कड़ा सुरक्षा घेरा

बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। निशांत के अलावा विजय सिन्हा की सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर जेड कर दी गई है, जबकि श्रवण कुमार को वाई प्लस सुरक्षा मिली है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 18, 2026

Nitish Kumar Son Security: बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को बिहार सरकार के गृह विभाग की विशेष शाखा ने राज्य के महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव की आधिकारिक जानकारी साझा की। इस सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का है, जिन्हें अब उच्च स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

बिना किसी सरकारी पद के मिला कड़ा सुरक्षा घेरा

बताते चले कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार (Nishant Kumar) को गृह विभाग ने Z श्रेणी की सुरक्षा (Z Category Security) प्रदान करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि निशांत कुमार वर्तमान में सरकार में किसी भी आधिकारिक पद पर नहीं हैं। एनडीए की नई सरकार के गठन के दौरान उनके उपमुख्यमंत्री बनने की अटकलें तेज थीं, लेकिन फिलहाल वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। पार्टी कार्यालय में उनकी सक्रियता और भविष्य के ‘बिहार दौरे’ की योजनाओं को देखते हुए सुरक्षा समिति ने उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में रखने का फैसला किया है।

नेताओं के सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव

राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद वीआईपी सुरक्षा स्तर (VIP Security Levels) में कई फेरबदल किए गए हैं। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है; उन्हें पहले मिली ‘Z Plus’ सुरक्षा के स्थान पर अब ‘Z’ सुरक्षा दी गई है। इसे तकनीकी रूप से सुरक्षा में कटौती माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, जेडीयू के दिग्गज नेता श्रवण कुमार के सुरक्षा प्रोटोकॉल को भी अपडेट किया गया है, उन्हें अब एस्कॉर्ट के साथ Y+ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

राज्य सुरक्षा समिति का अहम फैसला

सुरक्षा श्रेणियों में यह महत्वपूर्ण बदलाव बीते शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को हुई राज्य सुरक्षा समिति (State Security Committee) की उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सुरक्षा का आकलन नेताओं की सक्रियता और संभावित खतरों के आधार पर किया गया है। इससे पहले भी सरकार ने जेडीयू के दो वरिष्ठ मंत्रियों, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, के सुरक्षा घेरे को बढ़ाकर Z श्रेणी में तब्दील किया था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी कैबिनेट विस्तार और निशांत कुमार की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच ये सुरक्षा इंतजाम काफी अहम हैं।