महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर NHRC का एक्शन, डायरेक्टर सनोज मिश्रा बोले- ‘जिहादी जाएगा जेल’

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर महादेव का शुक्रिया अदा किया है. अन्याय के खिलाफ जीतेंगे सनोज मिश्रा? सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- महादेव जल्दी ही मेरा वनवास खत्म करेंगे कानून ने अपना काम शुरू कर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले और फरमान की शादी विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नाबालिग होने की शिकायत पर नोटिस जारी किया है और जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश के बाद मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर महादेव का शुक्रिया अदा किया है.

अन्याय के खिलाफ जीतेंगे सनोज मिश्रा?
सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो भगवान शिव की आराधना करते दिख रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- महादेव जल्दी ही मेरा वनवास खत्म करेंगे कानून ने अपना काम शुरू कर दिया है. मोनालिसा के लव जिहाद में फंसने के बाद मैंने सारे काम छोड़कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू की. अब इसका असर दिखाई देने लगा है. हम जल्दी ही विजयी हो सकते हैं और षडयंत्र करने वाले जिहादी को जेल होगी.

सनोज मिश्रा लिखते हैं कि हालांकि, इस लड़ाई में फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" का नुकसान हुआ. कर्ज के बोझ के साथ जिहादी ने मोनालिसा से मेरे ऊपर झूठे आरोप लगवाए. मुझे झूठे केस में फंसाना चाहा. धमकियां भी लगातार मिलती रहीं, लेकिन धर्मयुद्ध को आप सभी ने रुकने नहीं दिया.

क्या है विवाद?
'महाकुंभ वायरल गर्ल' ने 11 मार्च को केरल के  अरुमन्नूर में अपनी फिल्म के को-एक्टर फरहान से कोर्ट मैरिज की. मोनालिसा का कहना था कि परिवार जबरदस्ती उनके कजिन से उनकी शादी कराना चाह रहा था. अगर फरहान उनसे शादी नहीं करते तो वो अपनी जान दे देती. जब मोनालिसा की उम्र को लेकर विवाद हुआ, तो उन्होंने दस्तावेज दिखा कर कहा कि वो नाबालिग नहीं हैं. उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं. शादी के बाद मोनालिसा ने अपने परिवार और सनोज मिश्रा पर भी कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से टच करने की कोशिश की थी.

  अब मोनालिसा की शादी का मामला कोर्ट पहुंच चुका है. हर किसी की नजर कोर्ट के फैसले पर देखते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़ाई में जीत किसकी होती है.

Leave a Comment

2