New Duster Launch: लंबे इंतजार के बाद रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV डस्टर का नया अवतार भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस नई डस्टर को आधूनिक डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रूपए से शुरू होकर 18.49 लाख रुपए ततक जाती है। कंपनी का उद्देश्य इस लॉन्च के जरिए SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ फिर से बनाना है।
Elon Musk vs EU: एलन मस्क को बड़ा झटका, यूरोपीय यूनियन ने X पर लगाया 1277 करोड़ का भारी जुर्माना
डिजाइन और लुक में बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि, नई डस्टर का एक्सटीरियर पहले से कहीं ज्यादा बोल्ड आकर्षक बनाया गया है। इसमें चौड़े व्हील आर्च, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और एलईडी हेडलाइट्स के साथ एक नया फ्रंस फेसिया दिया गया है। ये बदलाव न सिर्फ इसे स्टाइलिश बनाना बल्कि इसकी रोड प्रेजेंस भी काफी मजबूत करते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस विकल्प

रेनो ने इस SUV को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है। पहला 1.0 लीटर टर्बो इंजन है, जबकि दूसरा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। इसके साथ ही ग्राहकों को मैनुअल, CVT और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। कंपनी साल के अंत तक 1.8 लीटर हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च करेगी, जो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा।
वेरिएंट और कीमत
नई डस्टर को पांच वेरिएंट्स—ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो, टेक्नो+ और आइकॉनिक में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट की कीमत करीब 10.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये तक जाता है। ग्राहक इसे 21,000 रुपये की शुरुआती बुकिंग राशि देकर बुक कर सकते हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
इस SUV में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, टॉप वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और मल्टी-सेंस ड्राइविंग मोड्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
सुरक्षा के लिहाज से मजबूत
नई डस्टर में 35 से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग, पार्किंग असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने इसे 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।
हाइब्रिड वेरिएंट की जबरदस्त मांग

दिलचस्प बात यह है कि डस्टर के हाइब्रिड वेरिएंट की मांग लॉन्च से पहले ही काफी ज्यादा देखी जा रही है। 2026 के लिए इसकी बुकिंग पूरी तरह भर चुकी है। अब कंपनी 2027 डिलीवरी के लिए नई बुकिंग दिवाली 2026 के आसपास शुरू करेगी। खासकर मेट्रो शहरों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।
LinkedIn Update: AI आधारित नया LinkedIn फीड रैंकिंग सिस्टम, जानिए कैसे बदलेगा अनुभव
कंपनी की आगे की योजना
वहीं, रेनो भारत में अपनी पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा मे लगातार काम कर रही है। डस्टर के बाद कंपनी 7-सीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे बिगस्टर नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा, ब्रिजर नाम की एक नई सब-4 मीटर SUV भी आने वाले समय में लॉन्च की जा सकती है।









