1912 के साथ ही नया संपर्क नंबर 0755-4314165 हुआ शुरू

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, त्वरित एवं निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार किया है। उपभोक्ताओं की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त SIP चैनल जोड़े गए हैं। साथ ही एयरटेल नेटवर्क के माध्यम से नया संपर्क नंबर 0755-4314165 भी प्रारंभ किया गया है। अब उपभोक्ता बीएसएनएल के टोल-फ्री नंबर 1912 के अतिरिक्त 0755-4314165 पर भी कॉल कर विद्युत आपूर्ति, बिल एवं स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत की स्थिति तथा अन्य बिजली संबधी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 10, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाजनक, त्वरित एवं निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार किया है। उपभोक्ताओं की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉल सेंटर की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त SIP चैनल जोड़े गए हैं। साथ ही एयरटेल नेटवर्क के माध्यम से नया संपर्क नंबर 0755-4314165 भी प्रारंभ किया गया है।

अब उपभोक्ता बीएसएनएल के टोल-फ्री नंबर 1912 के अतिरिक्त 0755-4314165 पर भी कॉल कर विद्युत आपूर्ति, बिल एवं स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत दर्ज कराने के साथ ही शिकायत की स्थिति तथा अन्य बिजली संबधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश बीएसएनएल के टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क स्थापित नहीं हो पाता है, तो उपभोक्ता 0755-4314165 पर संपर्क कर कॉल सेंटर की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल एवं दूरभाष माध्यमों से भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उपभोक्ता निम्न माध्यमों से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं-

    टोल-फ्री नंबर: 1912

    हेल्पलाइन नंबर: 0755-4314165

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

    UPAY App

    चैटबॉट

    व्हाट्सएप बॉट: 0755-2551222

    उपभोक्ता पोर्टल: portal.mpcz.in

कंपनी ने कहा है कि अतिरिक्त SIP चैनल जोड़े जाने से कॉल सेंटर अब एक साथ अधिक संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल प्राप्त कर सकेगा। इससे शिकायतों का पंजीयन एवं निराकरण पहले की तुलना में अधिक तेज, प्रभावी एवं सुचारु रूप से किया जा सकेगा तथा व्यस्त लाइन अथवा कॉल न लगने जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी।

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से उपभोक्ताओं को सरल, सुलभ, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में सेवाओं का निरंतर उन्नयन किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक उपभोक्ता को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के साथ बेहतर सेवा अनुभव प्राप्त हो सके।

 

2