NEET UG 2026 री-एग्जाम खत्म, NTA जल्द जारी कर सकता है परिणाम

देशभर में NEET UG 2026 री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है और अब लाखों उम्मीदवारों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं। NTA जल्द परिणाम जारी कर सकता है। आखिर कब आएगा स्कोरकार्ड, कब जारी होगी आंसर की और क्या है संभावित तारीख, जानिए पूरी जानकारी।

NEET UG 2026 री-एग्जाम खत्म

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जून 21, 2026

NEET UG 2026: NEET UG री-एग्जाम 2026 का आयोजन रविवार को देशभर में सफलतापूर्वक किया गया। इस परीक्षा में 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें रिजल्ट और आंसर की पर टिकी हुई हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा परिणाम अगले महीने जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET Re-Test 2026: टूटी पसलियां भी नहीं रोक पाईं सपना, सृष्टि ने खास इंतजामों के बीच दी परीक्षा

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें तो NEET परीक्षा का परिणाम आमतौर पर परीक्षा आयोजित होने के 40 से 45 दिनों के भीतर जारी कर दिया जाता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि NEET UG री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट जुलाई के अंत तक घोषित किया जा सकता है।

पिछले वर्षों में भी परिणाम अपेक्षाकृत कम समय में जारी किए गए थे। वर्ष 2025 में परीक्षा 4 मई को आयोजित हुई थी और परिणाम 14 जून को घोषित कर दिया गया था। वहीं 2024 में मुख्य परीक्षा का परिणाम 4 जून को जारी हुआ था, जबकि री-एग्जाम का रिजल्ट 30 जून को घोषित किया गया था।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां उपलब्ध स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करके आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है। स्कोरकार्ड भविष्य की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा, इसलिए इसकी प्रति सुरक्षित रखना जरूरी है।

आंसर की कैसे देखें?

परीक्षा के बाद NTA द्वारा प्रोविजनल आंसर की भी जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद PDF फॉर्मेट में उत्तर कुंजी उपलब्ध हो जाएगी।

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी मिलेगी

यदि किसी उम्मीदवार को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को पोर्टल पर लॉगिन करके संबंधित प्रश्न चुनना होगा और अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। अंतिम आंसर की जारी करने से पहले विशेषज्ञों द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी।

5,440 परीक्षा केंद्रों पर हुआ आयोजन

NEET UG री-एग्जाम 2026 का आयोजन भारत के 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेशों के 14 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित हुई। इस विशाल परीक्षा के सफल संचालन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। महज 37 दिनों के भीतर पूरी परीक्षा व्यवस्था तैयार की गई और देशभर में लगभग 7 लाख अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, पर्यवेक्षकों और परीक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया।

NEET UG 2026: NEET UG री-टेस्ट को लेकर NTA की बड़ी तैयारी, परीक्षा केंद्रों पर अलर्ट

निष्पक्ष परीक्षा पर रहा विशेष फोकस

NTA और विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट और काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार है, जो उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगी।