NEET UG 2026 की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। परीक्षा से पहले छात्रों को आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए NTA ने 10 फरवरी को एक नया जानकारीपूर्ण वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में परीक्षा शहर (Exam City) और परीक्षा की भाषा (Medium of Examination) के चयन की पूरी प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया है।
Teacher Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का मौका, इतने पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
आवेदन प्रक्रिया का जरूरी अपडेट
आपको बता दें कि, NEET UG 2O26 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं. वो 8 मार्च की रात 9 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऐसे में NTA द्वारा जारी यह वीडियो छात्रों के लिए काफी सहायक साबित हो सकता हैं।
सोशल मीडिया के जरिए छात्रों तक पहुंची जानकारी
बताते चलें कि, NTA ने यह वीडियो अपने आधिकारित सोशल मीडिया हैंडल NTA Exams पर साझा किया है। एजेंसी ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले इस वीडियो को पूरा देखें। NTA का कहना है कि यह वीडियो परीक्षा से जुड़ी जरूरी व्यवस्थाओं को समझने और गलतियों से बचने में मदद करेगा।
NEET UG परीक्षा 2026: सिलेबस के ये टॉप चैप्टर्स दिला सकते हैं MBBS में एडमिशन
परीक्षा शहर चयन में पते की भूमिका सबसे अहम

वीडियो में NTA ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर का चयन छात्र द्वारा आवेदन फॉर्म में भरे गए वर्तमान पते और स्थायी पते के आधार पर किया जाता है। यानी छात्र जिस पते की जानकारी देंगे, उसी के अनुसार परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। यदि पते की जानकारी अधूरी या गलत हुई, तो बाद में परीक्षा केंद्र को लेकर परेशानी हो सकती है। इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे पते से जुड़ी जानकारी बेहद सावधानी से भरें।
परीक्षा की भाषा चुनते समय भी बरतें सतर्कता
NEET UG परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित की जाती है। छात्रों को आवेदन फॉर्म के दौरान अपनी पसंद की परीक्षा भाषा चुनने का विकल्प दिया जाता है। हालांकि NTA ने यह भी बताया है कि भाषा का चयन भी आवेदन में दी गई जानकारी पर निर्भर करता है। गलत विकल्प चुनने या जानकारी में त्रुटि होने पर आगे चलकर दिक्कत आ सकती है, इसलिए भाषा का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है।
छात्रों के आम सवालों पर दी गई जानकारी
इस वीडियो के माध्यम से NTA ने छात्रों के कई सामान्य सवालों के जवाब देने की कोशिश की है, जैसे—
- क्या परीक्षा शहर बाद में बदला जा सकता है?
- परीक्षा की भाषा का चयन कब और कैसे करना होगा?
- पते की जानकारी का परीक्षा केंद्र पर क्या प्रभाव पड़ता है?
इन सभी बिंदुओं को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि छात्रों को किसी तरह का भ्रम न रहे।
NTA की खास अपील छात्रों के नाम
NTA ने अपने संदेश में कहा है, “NEET UG 2026 के लिए तैयार रहें। हमारा नया वीडियो परीक्षा शहर और परीक्षा की भाषा चुनने की प्रक्रिया को स्पष्ट करता है। ध्यान रखें कि यह चयन आपके वर्तमान और स्थायी पते पर आधारित होगा।” इस संदेश के साथ वीडियो का लिंक भी साझा किया गया है।
NEET UG 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, फॉर्म भरते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
अपडेट पाने के लिए समय-समय पर चेक करें जानकारी
हालांकि इस पोस्ट में आवेदन की अंतिम तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन छात्रों को सलाह दी गई है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। इससे उन्हें आवेदन, एडमिट कार्ड, सिलेबस और परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी अपडेट समय पर मिलती रहेगी।









