NEET UG 2026: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए NEET UG सबसे अहम प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस परीक्षा में भाग लेते हैं। यदि आप भी वर्ष 2026 में डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है।
NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। तय समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले आवेदन पूरा कर लें और छोटी-छोटी गलतियों से बचें, जो भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती हैं।
GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने जारी की GATE रिस्पॉन्स शीट, जानें कैसे और कब तक दर्ज करें चुनौती
फॉर्म भरते समय इन 5 गलतियों से बचें

व्यक्तिगत जानकारी में त्रुटि
नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और श्रेणी (कैटेगरी) जैसी जानकारियां भरते समय विशेष सावधानी बरतें। इन विवरणों को 10वीं के प्रमाण पत्र और आधार कार्ड से मिलान करके ही दर्ज करें। छोटी सी गलती भी आगे चलकर दस्तावेज सत्यापन के दौरान समस्या पैदा कर सकती है।
गलत फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना
फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित आकार, फॉर्मेट और बैकग्राउंड के अनुसार ही अपलोड करें। यदि तय दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो आवेदन अस्वीकार भी हो सकता है।
CTET Re-Exam: CTET री-एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कौन दे सकेगा परीक्षा
भुगतान प्रक्रिया अधूरी छोड़ना
शुल्क जमा करते समय पेज को बार-बार रिफ्रेश करने से बचें। भुगतान पूरा होने तक धैर्य रखें और कन्फर्मेशन मैसेज आने का इंतजार करें। भुगतान सफल होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।
गलत कैटेगरी का चयन
जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस में से अपनी सही श्रेणी चुनें। आवेदन करते समय संबंधित प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए। गलत श्रेणी भरने पर आगे चलकर प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कत हो सकती है।
अंतिम दिन आवेदन करना
आखिरी दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए समय रहते फॉर्म भरना ही समझदारी है।
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक बुनियादी जानकारी दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद पुष्टि (Confirmation) पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।










