NEET Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और केंद्र सरकार की ओर से किए गए कथित वादों के पूरा न होने के विरोध में दिल्ली में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के अनुसार, आगामी 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक विशाल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के जरिए छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पार्टी ने यह फैसला 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में लिया। CJP का आरोप है कि 25 जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से छात्रों और युवाओं के संबंध में जिन वादों का आश्वासन दिया गया था, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है।
Bihar News: परीक्षा नियंत्रक के बयान पर मचा बवाल, सम्राट चौधरी ने दिए
किन मुद्दों को लेकर होगा प्रदर्शन?
CJP के मुताबिक, नीट परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द या वापस लेने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की बात भी कही गई थी। पार्टी का दावा है कि इन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर अब संगठन ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
CJP के अनुसार, प्रस्तावित मार्च की अगुवाई मृतक छात्रों के परिवार और कथित पुलिस बर्बरता से प्रभावित लोगों के परिजन कर सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च के ऐलान के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। लुटियंस दिल्ली और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, CJP ने देशभर के छात्रों और युवाओं से मार्च में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने प्रतिभागियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का आग्रह किया है।
सौरभ दास मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई
इसी बीच CJP के प्रवक्ता सौरभ दास से जुड़े एक अन्य मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हुई। मामला सोशल मीडिया पर उनके निवास स्थान से संबंधित कथित निजी जानकारी सार्वजनिक किए जाने से जुड़ा है।
इस मामले में अदालत ने अभिजीत मित्रा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और गूगल को नोटिस जारी किया है। सौरभ दास ने कथित फर्जी खबरों, दुष्प्रचार और निजी जीवन में हस्तक्षेप के खिलाफ 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए निषेधाज्ञा की याचिका दायर की है।
निजता के अधिकार को लेकर जताया भरोसा
सौरभ दास ने कहा कि यह मामला नागरिकों के निजता के अधिकार से जुड़ा हुआ है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पहले ही विवादित पोस्ट पर कार्रवाई कर चुका है।
दास ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि अदालत ने पहले भी नागरिकों के अधिकारों से जुड़े कई मामलों में महत्वपूर्ण फैसले दिए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में भी नागरिकों के निजता के अधिकार की रक्षा की जाएगी। फिलहाल 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च और हाईकोर्ट में चल रही याचिका, दोनों को लेकर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
Bihar Student Credit Card Loan : कन्फ्यूजन खत्म! बिहार में अब भी










