National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, अवॉर्ड जीतते ही परिवार संग मनाया जश्न

National Film Awards 2026 में कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। यह उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है। घोषणा के दौरान अभिनेता भावुक हो गए और परिवार के साथ इस खास जीत का जश्न मनाया। आखिर यह सम्मान उनके लिए कितना खास है, जानिए।

कार्तिक आर्यन को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 19, 2026

National Film Awards 2026: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने करियर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन्हें फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह कार्तिक आर्यन का पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड है, जिसे लेकर अभिनेता बेहद भावुक नजर आए। 18 जुलाई 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से वर्ष 2024 की फिल्मों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई। नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए गए। कार्तिक आर्यन को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।

Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने मनाया अपना अब तक का ‘बेस्ट बर्थडे’, बेटे विहान और विक्की कौशल संग साझा कीं बेहद प्यारी तस्वीरें

चंदू चैंपियनमें दमदार अभिनय के लिए मिला सम्मान

आपको बता दें कि, कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन में निभाए गए किरदार के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया है। फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकल की भूमिका निभाई थी। इस किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए कार्तिक ने जबरदस्त शारीरिक और मानसिक तैयारी की थी। उन्होंने अपने लुक, फिटनेस और अभिनय में काफी बदलाव किए, जिसकी दर्शकों और समीक्षकों ने भी काफी सराहना की। इस श्रेणी में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेता ममूटी को भी सम्मान मिला है। ममूटी को फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

परिवार के साथ मनाया जीत का खास पल

नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में अभिनेता अपने लैपटॉप पर अवॉर्ड घोषणा की लाइव स्ट्रीमिंग देखते नजर आए। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, कार्तिक खुशी से भावुक हो गए। उन्होंने स्क्रीन की ओर इशारा करते हुए अपनी भावनाएं जाहिर कीं और इसके बाद परिवार व करीबी लोगों के साथ इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया। वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर खुशी, गर्व और भावुकता साफ दिखाई दी।

कार्तिक ने बताया पुराना सपना हुआ पूरा

कार्तिक आर्यन ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। अभिनेता ने बताया कि नेशनल अवॉर्ड जीतना उनका लंबे समय से देखा हुआ सपना था, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह इस उपलब्धि को हमेशा याद रखेंगे और इसे पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

साजिद नाडियाडवाला ने दी बधाई

कार्तिक आर्यन की इस बड़ी सफलता पर फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक का यह सम्मान पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अभिनेता के समर्पण और मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि मुरलीकांत पेटकर के किरदार के लिए कार्तिक ने जिस तरह खुद को बदला, वह बेहद खास था। उन्होंने फिल्म के निर्देशक कबीर खान और पूरी टीम को भी इस सफलता का श्रेय दिया।

72nd National Film Awards: कार्तिक आर्यन और यामी गौतम का दबदबा, ‘श्रीकांत’ और ‘आर्टिकल 370’ को मिले शीर्ष पुरस्कार

कार्तिक आर्यन का आगे का फिल्मी सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आए थे। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। आने वाले समय में कार्तिक कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे। वह फिल्म ‘नागजिला’ और ‘कैप्टन इंडिया’ में नजर आएंगे। ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में रिलीज होने वाली है, जिसका लुक भी हाल ही में सामने आया था। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद कार्तिक आर्यन के करियर में यह उपलब्धि एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।