बिलासपुर में राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के संचालक का जिला स्तरीय अधिकारियों से संवाद

बिलासपुर. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के संचालक श्रीराम तरणिकांति ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर ने जिले का संक्षिप्त परिचय

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिलासपुर.

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के संचालक श्रीराम तरणिकांति ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर ने जिले का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए।

प्रशासनिक संरचना, विभागीय समन्वय एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। अपने उद्बोधन में तरणिकांति ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में व्यापक, समावेशी एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को केवल उन्हीं कार्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए जो प्रत्यक्ष रूप से उनके समक्ष आते हैं, बल्कि उन विषयों पर भी सक्रिय पहल करनी चाहिए जो सामान्यतः सामने नहीं आ पाते। इससे शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकेगा।

उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि वे संवेदनशीलता, नवाचार एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारें तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Comment

2