अलग-अलग जिलों में 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद

अलग-अलग जिलों में 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद   गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर एवं राजगढ़ जिलों में की गई पृथक-पृथक कार्यवाहियों में लगभग 44 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार जबलपुर पुलिस की क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 बोतल नशीला कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 8

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अलग-अलग जिलों में 44 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ बरामद 

 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

भोपाल
 मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर एवं राजगढ़ जिलों में की गई पृथक-पृथक कार्यवाहियों में लगभग 44 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री जब्त की है। जानकारी के अनुसार जबलपुर पुलिस की क्राईम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4800 बोतल नशीला कफ सिरप, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 64 हजार है, जप्त की गई। इस प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार भोपाल क्राईम ब्रांच ने एमपी नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीहोर निवासी 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रूपए है, जप्त किया। उज्जैन जिले के थाना खाचरौद पुलिस द्वारा 46 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 60 हजार रूपए की एमडी ड्रग्स, एक मोटरसाइकिल एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। इधर, मंदसौर जिले के थाना दलौदा पुलिस ने एक ट्रक में किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे 40 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।इसके अतिरिक्त 1 लाख 40 हजार नगद राशि एवं ट्रक सहित लगभग 20 लाख 60 हजार रूपए की सामग्री जप्त की है। राजगढ़ जिले की थाना बोडा पुलिस ने 60 ग्राम स्मैक सहित दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 लाख रूपए मूल्य की अवैध मादक पदार्थ एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की है। इन समस्त कार्यवाहियों के माध्यम से मध्यप्रदेश पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु पुलिस द्वारा सख्त एवं सतत अभियान आगे भी इसी दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगा।

Leave a Comment

2