नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो वायरल, लाल बैग लेकर घर से निकलीं, बहन का इमोशनल संदेश

चंडीगढ़  कनाडा में हत्या का शिकार हुई पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नैन्सी लाल कार में बैठने से पहले हाथ में लाल बैग लिए घर से निकलती दिखाई दे रही है। यह वीडियो उनकी बहन अलीशा ग्रेवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- आई मिस यू सिस्टर एवरी सिंगल डे।  चार मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावरों ने नैन्सी पर चाकू से हमला कर दिया था। कैनेडियन पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान वह जान बचाने के लिए भागी, लेकिन हमलावरों ने कई वार किए। अस्पताल ले

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़ 

कनाडा में हत्या का शिकार हुई पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नैन्सी लाल कार में बैठने से पहले हाथ में लाल बैग लिए घर से निकलती दिखाई दे रही है। यह वीडियो उनकी बहन अलीशा ग्रेवाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- आई मिस यू सिस्टर एवरी सिंगल डे। 

चार मार्च की रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावरों ने नैन्सी पर चाकू से हमला कर दिया था। कैनेडियन पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान वह जान बचाने के लिए भागी, लेकिन हमलावरों ने कई वार किए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
हरियाणा में जन्मी नैन्सी का परिवार बाद में पंजाब के लुधियाना और फिर जालंधर में रहा। वह कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी। वीडियो में वह 4 मार्च को दोपहर 3:02 बजे काम पर जाते हुए नजर आती है। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा।

बता दें कि 4 मार्च को चाकू मारकर नैन्सी की हत्या कर दी गई थी। कैनेडियन पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावर घर में घुसे। उस समय नैन्सी अपनी किसी बुजुर्ग पेशेंट को देखने के लिए गई थी। जब हमला हुआ तो वह जंगल की तरफ भागी। जहां 2 हमलावरों ने उसके पेट में कई बार चाकू से वार किए।

पुलिस ने पहुंचकर नैन्सी को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नैन्सी का जन्म हरियाणा में हुआ था। लेकिन बाद में उनका परिवार लुधियाना फिर जालंधर शिफ्ट हो गया। वह कनाडा के विंडसर इलाके में रहती थी।

वीडियो में क्या दिख रहा… अलीशा की तरफ से अपलोड किए वीडियो में साफ दिख रहा है कि नैन्सी 4 मार्च को 3 बजकर 2 मिनट पर अपने काम पर जा रही है। नैन्सी ने ब्लैक टॉप पहन रखा है और हाथ में बैग पकड़े हुए घर से बाहर निकल रही है। इसके बाद वह लॉन में पार्क की गई अपनी लाल कार में बैठती है और निकल जाती है। इसके बाद से नैन्सी कभी घर नहीं लौटी।

बहन बोली- मैं तुम्हें हर रोज मिस करती हूं नैन्सी नैन्सी ग्रेवाल की बहन अलीशा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि नैन्सी मैं तु्म्हें हर रोज मिस करती हूं। ये उस दिन का लास्ट वीडियो है जब रात को नैन्सी का कत्ल कर दिया गया। काम पर जाने से पहले वो अपने घर में टहल रही है। वह कभी नहीं जानती थी कि आज के बाद इस घर में लौटकर आएगी।

कनाडा पुलिस ने खालिस्तानी लिंक स्वीकार किया नैन्सी ग्रेवाल की हत्या को लगभग 1 महीना होने को है। लेकिन अभी तक कोई भी कातिल नहीं पकड़ा गया है। कनाडा पुलिस ने शुरुआती जांच में खालिस्तानी लिंक होने से मना कर दिया था। लेकिन अब खालिस्तानी लिंक होने की बात स्वीकार करते हुए इस एंगल से भी जांच को आगे बढ़ाया है।

हालांकि खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि नैन्सी की हत्या के पीछे सिख फॉर जस्टिस का कोई हाथ नहीं है।

खालिस्तान और पंजाब मुद्दों पर बोलती थी नैन्सी नैन्सी खालिस्तानियों के साथ ही पंजाब के हर मुद्दे पर बात करती थी। कत्ल से पहले अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के नाभा जेल से बाहर आने पर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पर भी तीखी टिप्पणी की थी। इसके अलावा श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गड़गज के खिलाफ भी वीडियो अपलोड किए थे। थ्रेट के चलते उसने कुछ हफ्तों से सोशल मीडिया पर वीडियो डालने भी बंद कर दिए थे।

Leave a Comment

2