4 साल बाद ZEE5 पर रिलीज होगी मृणाल-हुमा की ‘पूजा मेरी जान’

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार करीब चार साल के इंतजार के बाद रिलीज के लिए तैयार है. इस थ्रिलर फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा.  4 साल बाद होगी रिलीज डायरेक्टर नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पूजा मेरी जान' को पहले जियोसिनेमा पर रिलीज करने का प्लान था लेकिन जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद फिल्म की रिलीज अटक गई थी. अब ZEE5 ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है. लेकिन फ्लिम की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी तक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी की फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार करीब चार साल के इंतजार के बाद रिलीज के लिए तैयार है. इस थ्रिलर फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा.

 4 साल बाद होगी रिलीज
डायरेक्टर नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पूजा मेरी जान' को पहले जियोसिनेमा पर रिलीज करने का प्लान था लेकिन जियोसिनेमा और डिज्नी+ हॉटस्टार के मर्जर के बाद फिल्म की रिलीज अटक गई थी. अब ZEE5 ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है. लेकिन फ्लिम की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट अभी तक नहीं किया गया है.

 4 साल की देरी पर डायरेक्टर ने दिया बयान
इस साल की शुरुआत में डायरेक्टर नवजोत गुलाटी ने फिल्म की रिलीज में हुई देरी को लेकर अपनी बात कहीं थी. उन्होंने बताया था कि उनके पिता, जिनका 2024 में निधन हो गया, अपने आखिरी दिनों तक यही पूछते रहे कि 'पूजा मेरी जान' कब रिलीज होगी. नवजोत ने यह भी दावा किया था कि को- प्रोडूसर अमर कौशिक ने अक्टूबर 2025 के बाद उनके कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया था.

 फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
'पूजा मेरी जान' एक थ्रिलर फिल्म है, जो स्टॉकिंग और साइबर क्राइम जैसे मुद्दे पर बेस्ड है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा विक्रम सिंह चौहान और विजय राज भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे. फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम 2022 के में पूरा हो चुका था.

नवजोत गुलाटी के करियर पर पड़ा असर
नवजोत गुलाटी ने कहा कि फिल्म के सालों तक रिलीज न होने का असर उनके करियर पर भी पड़ा. उनके मुताबिक, कई प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने से हिचकिचाने लगे, क्योंकि उनकी पहली फिल्म पूरी होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पाई. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर प्रोड्यूसर फिल्म रिलीज नहीं करना चाहते, तो वह खुद इसे खरीदकर रिलीज करने के लिए तैयार हैं.

2