MP शर्मसार: बस स्टैंड से उठाकर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुसाफिरखाने में दिया वारदात को अंजाम

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देर रात तीन युवक उसे बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले में गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता शनिवार

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देर रात तीन युवक उसे बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले में गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता शनिवार सुबह अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बस स्टैंड, मुसाफिरखाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस संभावित ठिकानों और होटलों में भी जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह अपने परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि युवक उसे बस स्टैंड पर छोड़कर कहीं चला गया, जिसके बाद कथित तौर पर तीन युवक उसे अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

घटना के बाद शहर में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Comment

2