MP News: कफ सिरप कांड ने ली एक और जान, 4 साल के बच्चे की नागपुर में मौत

छिंदवाड़ा के कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड से जुड़ा बैतूल का 4 वर्षीय बच्चा नागपुर एम्स में इलाज के दौरान 4 महीने के कोमा के बाद निधन हो गया।

MP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया में सामने आए कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड से जुड़ी एक और दर्दनाक खबर आई है। बैतूल जिले के एक चार वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चा पिछले चार महीने से गंभीर रूप से बीमार था और नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उसका इलाज चल रहा था। रविवार, 1 फरवरी की रात उसने अंतिम सांस ली।

MP News: सतना में BJP नेता की ‘सत्ता की हनक’ निकली, महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस ने दबोचा

चार महीने से कोमा में था बच्चा

MP News
कफ सिरप कांड ने ली एक और जान

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले की आमला तहसील के टीकाबर्री गांव निवासी गोकुल यादव का बेटा हर्ष लंबे समय से कोमा में था। उसकी हालत बेहद नाजुक थी और उसे एम्स नागपुर के आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और आखिरकार रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।

परिवार और गांव में शोक

चार साल के मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि उन्हें आखिरी समय तक उम्मीद थी कि हर्ष ठीक हो जाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बैतूल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को नागपुर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।

फिर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई और बेहतर निगरानी की जाती, तो शायद यह मासूम आज जिंदा होता। पहले से चल रही जांच पर भी अब सबकी नजरें टिक गई हैं।

MP News: उज्जैन में सीएम मोहन यादव के बेटे का भव्य विवाह, VIP मेहमानों का लगेगा जमावड़ा

2