म.प्र. मदरसा बोर्ड: 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम की परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित

म.प्र. मदरसा बोर्ड की परीक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी भोपाल  म.प्र. मदरसा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी किया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। छात्रों द्वारा सीधे आँनलाइन आवेदन करने पर अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी/ मदरसा प्रभारी से ऑनलाइन आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित तिथियों में म.प्र. मदरसा बोर्ड को भेजना होगा। क्रेडिट योजनांतर्गत सम्मिलित होने वाले छात्रों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराकर सत्यापन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

म.प्र. मदरसा बोर्ड की परीक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी

भोपाल 

म.प्र. मदरसा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी (उर्दू माध्यम) परीक्षा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी किया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकेंगे। छात्रों द्वारा सीधे आँनलाइन आवेदन करने पर अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी/ मदरसा प्रभारी से ऑनलाइन आवेदन पत्र का सत्यापन कराकर निर्धारित तिथियों में म.प्र. मदरसा बोर्ड को भेजना होगा। क्रेडिट योजनांतर्गत सम्मिलित होने वाले छात्रों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराकर सत्यापन एवं मूल अंकसूची परीक्षा आवेदन के साथ भेजना होगा। स्वंय अंकसूची का सत्यापन न कराने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्यापन शुल्क 1000/-ऑनलाइन/चालान के माध्यम से जमा करना होंगे। शैक्षणिक कैलेण्डर एवं शुल्क संरचना म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाईट mpmb.org.in पर उपलब्ध है।

शैक्षणिक कैलेण्डर की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नानुसार है:-

चरण

तिथि

शुल्क

परीक्षा आवेदन सामान्य शुल्क

31 जुलाई तक

सामान्य शुक्ल

 

परीक्षा आवेदन विलम्ब शुल्क

01 अगस्त-15 अगस्त

सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 200/-

16 अगस्त-31 अगस्त

सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 500/-

01 सितम्बर-05 सितम्बर

सामान्य शुल्क विलम्ब शुल्क 1000/-

परीक्षा आवेदन में त्रुटि सुधार

07 सितम्बर तक

200/- प्रति फार्म एवं 200/- प्रति विषय

Unpaid आवेदनों का भुगतान

6 सितम्बर-7 सितम्बर

सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 1000/-

Admit Card

15 नवम्बर से (संभावित)

परीक्षार्थी / अध्ययन केन्द्र द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड

वार्षिक परीक्षा

माह दिसम्बर में

म.प्र. राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी समय सारणी अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर

परीक्षा परिणाम घोषित

माह जनवरी-फरवरी (संभावित)

म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाइट mpmb.org.in पर

Leave a Comment

2