अम्बिकापुर हवाई सेवा पर सांसद चिंतामणि का स्वागत, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से भेंट

सरगुजा. सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर दरिमा-अम्बिकापुर से दिल्ली तक हवाई सेवा प्रारंभ करने तथा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में हो रहे प्रभावी प्रयासों के लिए उनका अंबिकापुर में निर्मित मक्का की धानी से निर्मित पारंपरिक माला पहनाकर स्वागत किया एवं हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यटन एवं आधारभूत विकास को गति देने, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा आदिवासी समाज के आश्रमों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सरगुजा.

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर दरिमा-अम्बिकापुर से दिल्ली तक हवाई सेवा प्रारंभ करने तथा नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में हो रहे प्रभावी प्रयासों के लिए उनका अंबिकापुर में निर्मित मक्का की धानी से निर्मित पारंपरिक माला पहनाकर स्वागत किया एवं हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए पर्यटन एवं आधारभूत विकास को गति देने, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना, बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था तथा आदिवासी समाज के आश्रमों के विकास के संबंध में आग्रह रखा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को पूज्य पिताजी गहिरा गुरु जी द्वारा स्थापित संत समाज के पावन धाम में भी पधारने हेतु आमंत्रित किया ।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल रही है।

Leave a Comment

2