MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वां के छात्रों का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस साल की बात करें तो करीब 22 लाख छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे और लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट को ऑनलाइन जारी किया।
आपको बता दें कि, छात्र अब RSKMP की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रोल नंबर या समग्र आईडी डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
Rajasthan Board 10th Result: इंतजार खत्म! राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
पास प्रतिशत (Pass Percentage)
इस वर्ष MP बोर्ड के रिजल्ट में उत्तीर्ण प्रतिशत काफी उच्च रहा:
- कक्षा 5वीं: 95.14% छात्र उत्तीर्ण
- कक्षा 8वीं: 93.83% छात्र उत्तीर्ण
जेंडर वाइज परिणाम
- लड़कियां: 96.19% पास
- लड़के: 94.15% पास
इस आंकड़े से स्पष्ट है कि इस वर्ष लड़कियों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा।
अपनी इंटरेस्ट पहचानें और बनें प्रोग्रामिंग एक्सपर्ट, भविष्य होगा शानदार
रिजल्ट चेक करने का तरीका

MP Board Class 5th और 8th Result 2026 को चेक करना बहुत सरल है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in खोलें।
- होमपेज पर “5th Class MP Board Result 2026” या “8th Class MP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर या समग्र आईडी डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
इस वर्ष कितने छात्रों ने दी परीक्षाएं
इस साल MP बोर्ड के परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल हुए। कक्षा 5वीं और 8वीं में लगभग 11 लाख-11 लाख छात्र शामिल हुए, यानी कुल मिलाकर 22 लाख से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है।
परीक्षा की तारीख और समय
कक्षा 5वीं की परीक्षा इस वर्ष 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं, कक्षा 8वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चली। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक रखा गया था और यह एक ही शिफ्ट में संपन्न हुई।
वेबसाइट स्लो होने पर क्या करें
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्र थोड़ा समय लेकर दोबारा प्रयास करें। पेज को रिफ्रेश करें और इंटरनेट कनेक्शन की जांच अवश्य करें।
Bihar Board 12th Result 2026: आज दोपहर 1:30 बजे आएगा इंटर का रिजल्ट, यहाँ देखें सीधा लिंक!









