MP Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ताश के पत्तों की तरह ढही 4 मंजिला इमारत; 2 की मौत

कोतमा में इमारत ढहने की दर्दनाक घटना पर जिलाधिकारी हर्षल पंचोली ने बताया कि रात में मलबे से 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। बेहद दुखद है कि इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य का रेस्क्यू कर इलाज जारी है।

MP Accident

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

MP Accident: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा कस्बे में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। चार मंजिला ‘अग्रवाल लॉज’ की इमारत अचानक ढह गई। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए शहडोल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है, इसलिए राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

मावां-धीयां सत्कार योजना: अप्रैल से महिलाएं उठाएंगी लाभ, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पंजीकरण निशुल्क

हादसे का समय और स्थिति

यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कोतमा बस स्टैंड के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत गिरते समय जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और चारों ओर धूल का गुबार फैल गया। हादसे के समय बस स्टैंड क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही के कारण भीड़ थी। पास के भूखंड पर निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

मृतकों की पहचान

अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि मृतकों की पहचान हनुमान दीन यादव (55) और रामकृपाल यादव (50) के रूप में हुई है। मलबे से पांच अन्य लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों ने रातभर अभियान चलाया और अब भी राहत कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

मंत्री घटनास्थल पर पहुंचे

मध्य प्रदेश के वन मंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार और कुटीर एवं ग्राम उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल शनिवार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्य की निगरानी की।

हादसे की वजह और जांच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करीब 10 वर्ष पुरानी इस इमारत के पास जारी निर्माण कार्य के कारण हादसा होने की आशंका है। मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और उनका समुचित इलाज कराना है।

Bihar Weather: बिहार में गर्मी से राहत, 21 जिलों में येलो अलर्ट के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी

2