पंचकूला में मां के बॉयफ्रेंड ने बच्चे को अगवा कर मौत के घाट उतारा

पंचकूला. पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित रैली के एक क्रेच से  शनिवार को अगवा हुए मासूम बच्चे का शव देर रात सुखोमाजरी बाईपास पुल के नीचे से एक बोरी में बरामद हुआ है। इस दिल दहला देने वाली वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चे की मां के ही बायफ्रेंड ने अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपित पिंजौर निवासी अजय को हिरासत में ले लिया है और आज इस पूरी साजिश का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। डेरा बस्सी की रहने वाली लक्ष्मी नाम की महिला का पिंजौर के एक युवक के साथ अफेयर था। 24 जनवरी को लक्ष्मी ने अपने

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पंचकूला.

पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित रैली के एक क्रेच से  शनिवार को अगवा हुए मासूम बच्चे का शव देर रात सुखोमाजरी बाईपास पुल के नीचे से एक बोरी में बरामद हुआ है। इस दिल दहला देने वाली वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चे की मां के ही बायफ्रेंड ने अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपित पिंजौर निवासी अजय को हिरासत में ले लिया है और आज इस पूरी साजिश का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। डेरा बस्सी की रहने वाली लक्ष्मी नाम की महिला का पिंजौर के एक युवक के साथ अफेयर था। 24 जनवरी को लक्ष्मी ने अपने बच्चे को पहली बार सेक्टर-12ए के एक क्रेच में छोड़ा था। लेकिन 11बजे आरोपित युवक पहुंचा और संचालिका को झांसा दिया कि वह बच्चे का पिता है। संचालिका ने मां से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ होने के कारण उसने बिना किसी पहचान के बच्चा आरोपित को सौंप दिया।

प्रेमी से मिलने बच्चे को साथ लेकर जाती थी महिला
महिला जब भी आपने प्रेमी से मिलने पिंजौर जाती थी, तो अपने बच्चे को साथ ले जाती थी। आरोपित को बच्चे का साथ होना पसंद नहीं था और वह इसे अपने रिश्ते में बाधा मानता था। इसी कारण उसने लक्ष्मी पर दबाव बनाकर बच्चे को क्रेच में दाखिल करवाया था। करीब 15 दिन पहले आरोपित खुद लक्ष्मी के साथ इस क्रेच की रेकी करने गया था।

24 जनवरी को जैसे ही बच्चे का पहला दिन शुरू हुआ, आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर उसे अगवा कर लिया। क्रेच से बच्चे को लेकर आरोपित ओटो से पिंजौर की ओर निकल गया। रास्ते में जब मासूम अपनी मां के लिए रोने लगा, तो आरोपित ने गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया। हत्या के बाद उसने शव को एक बोरी में भरा और सुखोमाजरी बाईपास पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गया।

Leave a Comment

2