मीन राशि में चंद्रमा का गोचर, मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत

 द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (12 मई 2026) शांति के देवता चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि जल तत्व राशि है, जो की बहुत ही संवेदनशील-आध्यात्मिक राशि मानी जाती है. वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक होता है, इसलिए इसका गोचर सीधे व्यक्ति के मूड, सोच और निर्णय पर असर डालता है. मीन राशि में चंद्रमा का गोचर खासतौर पर कल्पनाशक्ति, अंतर्ज्ञान और भावनात्मक गहराई को बढ़ाएगा. इस दौरान व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होता है. उसका मन ज्यादा गहराई से सोच सकता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 द्रिक पंचांग के अनुसार, आज (12 मई 2026) शांति के देवता चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. मीन राशि जल तत्व राशि है, जो की बहुत ही संवेदनशील-आध्यात्मिक राशि मानी जाती है. वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक होता है, इसलिए इसका गोचर सीधे व्यक्ति के मूड, सोच और निर्णय पर असर डालता है. मीन राशि में चंद्रमा का गोचर खासतौर पर कल्पनाशक्ति, अंतर्ज्ञान और भावनात्मक गहराई को बढ़ाएगा. इस दौरान व्यक्ति आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होता है. उसका मन ज्यादा गहराई से सोच सकता है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है.

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय
मेष राशि
चंद्रमा का यह गोचर मेष राशि वालों के लिए राहत और सुकून लेकर आ सकता है. लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानियां कम होंगी. आपको मन से शांति महसूस होगी, जिससे आपका फोकस काम पर ज्यादा रहेगा. ऑफिस में भी धीरे-धीरे स्थिति अच्छी हो जाएगी. यह समय भविष्य की प्लानिंग के लिए अच्छा रहेगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर भाग्य का साथ लेकर आ सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. जॉब या पढ़ाई से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय सही साबित हो सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है. प्रेम जीवन में सुधार होगा. रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय खास फलदायी साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं.

किन बातों का रखें ध्यान
भावनाओं में बहकर बड़े फैसले लेने से बचें.
खर्चों पर नियंत्रण रखें.
ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
ध्यान और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा.

Leave a Comment

2