सोलर कैमरों से हाईवे की निगरानी कर PAK को भेजता था जानकारी, पांचवां जासूस दबोचा गया

पठानकोट. पंजाब पुलिस ने पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर जासूसी के लिए सोलर कैमरे लगाने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित हरदीप सिंह पहले से गिरफ्तार पठानकोट निवासी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू का बड़ा भाई है। जांच में पाया गया कि बलजीत पर मामला दर्ज होने के बाद हरदीप सिंह ने सबूत नष्ट करने में अपने भाई का साथ दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बलजीत, हरदीप के अलावा अंकित शर्मा, बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह शामिल हैं। खुफिया एजेंसियों से संबंधित जानकारी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पठानकोट.

पंजाब पुलिस ने पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर जासूसी के लिए सोलर कैमरे लगाने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित हरदीप सिंह पहले से गिरफ्तार पठानकोट निवासी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू का बड़ा भाई है। जांच में पाया गया कि बलजीत पर मामला दर्ज होने के बाद हरदीप सिंह ने सबूत नष्ट करने में अपने भाई का साथ दिया था।

इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बलजीत, हरदीप के अलावा अंकित शर्मा, बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की और तरनप्रीत सिंह शामिल हैं।

खुफिया एजेंसियों से संबंधित जानकारी साझा की
एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपितों ने आर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की गतिविधियों और मूवमेंट पर नजर रखने और जासूसी करने के उद्देश्य से सुजानपुर के पुल नंबर 4 और 5 के बीच नेशनल हाईवे -44 के किनारे स्थित अंकित शर्मा की दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इन कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान स्थित हैंडलरों और खुफिया एजेंसियों को भेजी जा रही थी और सुरक्षा बलों की गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा की जा रही थी।

पाकिस्तानी की एजेंसी से था कनेक्शन
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित बलजीत सिंह ने जासूसी में इस्तेमाल मोबाइल फोन अपने बड़े भाई हरदीप सिंह को रखने के लिए दिया था। जब हरदीप सिंह को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो उसने सबूत नष्ट करने में बलजीत सिंह का साथ दिया। एसएसपी ने बताया कि बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की व तरनप्रीत सिंह पहले से ही पाकिस्तानी एजेंसी आइएसआइ के एजेंटों के संपर्क में थे।

2