मोनफिल्स का आखिरी ग्रैंड स्लैम मैच, यूएस ओपन से बाहर होते ही खोला भविष्य का प्लान

न्यूयॉर्क   फ्रांस के गेल मोनफिल्स का ग्रैंड स्लैम करियर समाप्त हो गया है। यूएस ओपन के दूसरे राउंड में अमेरिकन लर्नर टिएन से हार के बाद मोनफिल्स ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कह दिया। मोनफिल्स को टिएन ने 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। 40 साल के मोनफिल्स इस सीजन के अंत में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। मोनफिल्स ने यूएस ओपन में 33-17 के रिकॉर्ड के साथ अपना पेशेवर करियर खत्म किया। यूएस ओपन में मोनफिल्स ने अपना पहला मैच 2005 में नोवाक जोकोविच के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

न्यूयॉर्क 
 फ्रांस के गेल मोनफिल्स का ग्रैंड स्लैम करियर समाप्त हो गया है। यूएस ओपन के दूसरे राउंड में अमेरिकन लर्नर टिएन से हार के बाद मोनफिल्स ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कह दिया। मोनफिल्स को टिएन ने 6-3, 6-4, 6-3 से हराया। 40 साल के मोनफिल्स इस सीजन के अंत में पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। मोनफिल्स ने यूएस ओपन में 33-17 के रिकॉर्ड के साथ अपना पेशेवर करियर खत्म किया। यूएस ओपन में मोनफिल्स ने अपना पहला मैच 2005 में नोवाक जोकोविच के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यूएस ओपन 2016 उनका सर्वश्रेष्ठ साल रहा, तब उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जहां उन्हें एक बार फिर जोकोविच के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

उसी साल, मोनफिल्स पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में अपने करियर के सबसे अच्छे नंबर 6 पर पहुंचे। 13 बार एटीपी टूर टाइटल जीतने वाले मोनफिल्स पहली बार 2008 में अपने होम स्लैम, रोलैंड गैरोस में किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उन्हें कोर्ट पर एक सेरेमनी में सम्मानित किया गया, जिसमें यूएसटीए के सीईओ क्रेग टिली और यूएस ओपन टूर्नामेंट के निदेशक एरिक बुटोरैक ने मोनफिल्स को एक खास फ्रेम की हुई तस्वीर दी।

मोनफिल्स ने कहा, "अगले साल मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होगा। मैं फाइनेंस (वित्त) में काम करूंगा। मैंने पहले ही एक स्विस कंपनी में वेल्थ मैनेजमेंट में काम करने के लिए साइन कर लिया है। कौन जानता है कि न्यूयॉर्क शायद मुझे फिर से वॉल स्ट्रीट पर देखेगा।"

20 साल के टिएन ने पिछले महीने मॉन्ट्रियल में भी मोनफिल्स को हराया था, और मैच के बाद अपने बचपन के आदर्श से हस्ताक्षर भी मांगा था। टिएन के लिए साल अच्छा रहा है। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, कनाडा में एटीपी मास्टर्स 1000 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद वह यूएस ओपन के तीसरे राउंड में पहुंच चुके हैं। तीसरे राउंड में उनका मुकाबला जैकब मेन्सिक से है। 

2