Ali Khamenei Death: अमेरिका,इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने नए सर्वोच्च नेता के नाम की घोषणा कर दी है।मीडिया की खबरों के अनुसार मुजतबा खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लेंगे जिनकी मौत अमेरिका और इजराइल के शुरुआती हमले में तेहरान में हो गई थी।
नर्क से भी भयावह था हिटलर का यह कैंप, हजारों बेगुनाहों की मौत की डरावनी कहानी
मुजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता घोषित
अमेरिका और इजराइल ने ईरान को पहले ही धमकी दी है कि,अगर अयातुल्ला खामेनेई के उत्तराधिकारी के तौर पर खामेनेई के परिवार का कोई सदस्य सर्वोच्च पद पर बैठता है तो उसको भी निशाना बनाया जाएगा।इस बीच संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमले जारी हैं।ईरानी मिसाइलों ने रविवार को भी अबुधाबी को निशाना बनाया हालाकि कई मिसाइले हवा में नष्ट कर दी गयीं।
ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने किया चुनाव
ईरान ने अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने का ऐलान कर दिया है।मोजतबा इजराइली-अमेरिकी हमले में मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं। जिन्हें ईरान की एक्सपर्ट असेंबली ने चुना है।दरअसल, 88 मौलवियों की एक्सपर्ट असेंबली को खामेनेई का वारिस चुनने का दायित्व सौंपा गया था जिसमे 56 वर्षीय मोजतबा का नाम सबसे ऊपर पाया गया।
नए सर्वोच्च नेता के खिलाफ भारी विरोध
अयातुल्ला अली खामेनेई के हवाई हमले में मारे जाने के एक हफ़्ते से ज़्यादा समय बाद उत्तराधिकारी के तौर पर अब मोजतबा खामेनेई को चुन लिया गया है।आपको बता दें कि,मोजतबा की ईरान के सुरक्षा बलों पर काफी पकड़ है साथ ही वो अपने पिता के साथ बड़ा बिजनेस एम्पायर भी चलाते थे।वहीं ईरान की राजधानी तेहरान में नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो गए हैं लोग सड़कों पर उतरकर मोजतबा खामेनेई के विरोध में मोजतबा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
अमेरिका और इजरायल ने जाहिर किया गुस्सा
अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद मोजतबा को हाल ही में देश का उत्तराधिकारी चुना गया इस नियुक्ति के साथ ही मोजतबा ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और परमाणु यूरेनियम भंडार पर अपना पूरा नियंत्रण कर लिया है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस नियुक्ति को सिरे से खारिज करते हुए मोजतबा को एक हल्का-फुल्का व्यक्ति बताया है।










