विधायक नीना मित्तल ने किया नये एनआईसीयू का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की ओर एक कदम

 राजपुरा  विधायक नीना मित्तल ने  सिविल अस्पताल राजपुरा में नवनिर्मित एनआईसीयू (निकू वार्ड) का उद्घाटन एसएमओ राजपुरा डॉ. शरणप्रीत सिंह की मौजूदगी में किया। इस मौके पर विधायक नीना मित्तल ने कहा कि इस एनआईसीयू वार्ड के खुलने से राजपुरा और आसपास के क्षेत्रों के नवजात शिशुओं को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और उन्हें यहीं आधुनिक उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है ताकि लोगों को नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सके। एसएमओ. डॉ. शरणप्रीत सिंह ने कहा कि एनआईसीयू में नवजात शिशुओं के लिए उच्च

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 राजपुरा 
विधायक नीना मित्तल ने  सिविल अस्पताल राजपुरा में नवनिर्मित एनआईसीयू (निकू वार्ड) का उद्घाटन एसएमओ राजपुरा डॉ. शरणप्रीत सिंह की मौजूदगी में किया। इस मौके पर विधायक नीना मित्तल ने कहा कि इस एनआईसीयू वार्ड के खुलने से राजपुरा और आसपास के क्षेत्रों के नवजात शिशुओं को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और उन्हें यहीं आधुनिक उपचार सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है ताकि लोगों को नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सके। एसएमओ. डॉ. शरणप्रीत सिंह ने कहा कि एनआईसीयू में नवजात शिशुओं के लिए उच्च स्तरीय मशीनें और अनुभवी स्टाफ उपलब्ध कराया गया है, जिससे गंभीर स्थिति वाले बच्चों का इलाज संभव हो सकेगा। इस मौके पर डॉ. संदीप, इंदर सपरा, मैट्रन इंदररूप कौर समेत कई डॉक्टर, स्टाफ सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

2