Miss World 2026: थियेटर आर्टिस्ट से ब्यूटी क्वीन बनने तक, ‘मिस वर्ल्ड’ दावेदार निकिता पोरवाल के बारे में जानें सब कुछ

मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। थियेटर आर्टिस्ट से ग्लैमर की दुनिया तक का उनका सफर बेहद रोचक है। जानिए उज्जैन की इस युवा ब्यूटी क्वीन की शिक्षा, करियर और वह कौनसे पेजेंट्स जीत चुकी हैं।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 31, 2026

Miss World 2026: भारतीय सुंदरियों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स में देश का नाम रोशन किया है। मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स जैसे खिताबों को जीतकर कई मिस इंडिया ने यह गौरव हासिल किया। इस परंपरा को आगे बढ़ाने का काम अब निकिता पोरवाल के कंधों पर है। निकिता भारत का प्रतिनिधित्व मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी और देश के लिए गौरव हासिल करने का सपना संजोए हुए हैं।

Ramayana Movie: इंतजार खत्म! रामायण की 2 सेकेंड के इस क्लिप ने मचाया धमाल, अभी करें चेक!

130 देशों के साथ मुकाबला

आपको बता दें कि, मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां संस्करण 9 अगस्त से 5 सितंबर तक वियतनाम में आयोजित होगा। इस बार प्रतियोगिता में लगभग 130 देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। निकिता पोरवाल, जो मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 रह चुकी हैं, इन सभी प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इतिहास की बात करें तो भारत की कई सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000), और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं। निकिता का लक्ष्य इनकी तरह ही भारत का नाम मिस वर्ल्ड के मंच पर रोशन करना है।

उज्जैन से निकिता पोरवाल की यात्रा

उज्जैन से निकिता पोरवाल की यात्रा
उज्जैन से निकिता पोरवाल की यात्रा

बताते चलें कि, निकिता पोरवाल का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कार्मेल कॉन्वेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उज्जैन से पूरी की। इसके बाद अपनी ग्रेजुएशन महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से पूरी की। उनकी यह शिक्षा और परवरिश उन्हें आत्मविश्वासी और प्रेरित व्यक्तित्व बनाने में सहायक रही है।

Shah Rukh Khan King Movie: ईरान-इजरायल युद्ध का बॉलीवुड पर वार, शाहरुख खान की फिल्म की शूटिंग पर लगा ब्रेक!

करियर की शुरुआत

मिस इंडिया बनने से पहले निकिता ने 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका ग्लैमर और मीडिया क्षेत्र में अनुभव उन्हें ब्यूटी पेजेंट्स और अभिनय दोनों में मदद कर रहा है। निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं और उनके सपनों में बड़े निर्देशक जैसे संजय लीला भंसाली के साथ काम करना शामिल है। उनका यह उत्साह और लगन उन्हें केवल ब्यूटी पेजेंट तक सीमित नहीं रहने देंगे, बल्कि बॉलीवुड में भी पहचान दिलाने में मदद करेंगे।

मिस वर्ल्ड 2026 में निकिता का मिशन

निकिता पोरवाल का उद्देश्य न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करना है, बल्कि अपने देश के युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनना भी है। उनके आत्मविश्वास, पढ़ाई और पेशेवर अनुभव ने उन्हें इस मंच के लिए तैयार किया है। उनकी तैयारी, आत्मविश्वास और करियर की दिशा दर्शाती है कि निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 में भारत के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बन सकती हैं।

Honey Singh Concert Case: यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट पर बड़ा बवाल, पुलिस ने दर्ज की FIR, जानिए क्या है पूरा मामला?