Mirzapur The Movie: मिर्जापुर द मूवी’ ने रविवार को की ताबड़तोड़ कमाई, ‘धमाल 4’ समेत 7 फिल्में पीछे

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली। रविवार की छुट्टी का फिल्म को पूरा फायदा मिला और कमाई में बड़ा उछाल आया। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ‘धमाल 4’ समेत सात फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। आखिर रविवार को कितना रहा कलेक्शन, जानिए पूरी कहानी।

मिर्जापुर द मूवी’ ने रविवार को की ताबड़तोड़ कमाई

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 7, 2026

Mirzapur The Movie: ओटीटी की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की कहानी अब बड़े पर्दे पर भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना रखी है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने शनिवार को रफ्तार बढ़ाई और रविवार की छुट्टी का भी इसे जबरदस्त फायदा मिला।

तीसरे दिन फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में तीन दिनों की इसकी कुल नेट कमाई 93.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का क्यों हुआ ब्रेकअप? शादी बनी थी रिश्ते में दरार की

तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी जबरदस्त रफ्तार

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 25.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला। इसके बाद शनिवार को दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म ने दूसरे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

अब रविवार को सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपये हो गया है। वीकेंड खत्म होने तक फिल्म के 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की उम्मीद भी काफी मजबूत हो गई है।

रविवार की कमाई में कई फिल्मों को पछाड़ा

रविवार के कलेक्शन के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। फिल्म ने ‘धमाल 4’ के 28.4 करोड़ रुपये और ‘आवारापन 2’ के 26.82 करोड़ रुपये के पहले रविवार के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, रविवार की कमाई के मामले में यह अभी ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर 2’ से पीछे है। ‘धुरंधर 2’ ने पहले रविवार को 121 करोड़ रुपये और ‘बॉर्डर 2’ ने 57.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

साल के टॉप फर्स्ट संडे कलेक्शन

पहले रविवार की कमाई के आधार पर फिल्मों की सूची में ‘धुरंधर 2’ 121 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ 57.2 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ 36 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसके बाद ‘धमाल 4’ 28.4 करोड़, ‘आवारापन 2’ 26.82 करोड़, ‘भूत बंगला’ 25.6 करोड़, ‘वेलकम टू द जंगल’ 25.41 करोड़ और ‘कॉकटेल 2’ 18.85 करोड़ रुपये के साथ सूची में शामिल हैं।

कहानी और स्टारकास्ट को मिल रहा फायदा

फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कलाकारों की एक्टिंग, कहानी और दमदार डायलॉग्स की तारीफ की जा रही है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का असर भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में हुई रिलीज

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर द मूवी’ में रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुगल, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सोनल चौहान, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह, मोहित मलिक और कुलभूषण खरबंदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को 4 सितंबर को हिंदी के साथ तेलुगु डब वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है, जबकि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

Box Office Collection: ‘मिर्जापुर’ की आंधी में भी टिका ‘हनुमान अंश’, जानें