Box Office Collection: ‘मिर्जापुर’ की आंधी में भी टिका ‘हनुमान अंश’, जानें शनिवार की कमाई

शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने शानदार रफ्तार दिखाई, लेकिन लंबे समय से टिके ‘हनुमान अंश’ ने भी अपनी पकड़ बनाए रखी। दोनों फिल्मों के कलेक्शन में बड़ा अंतर दिखा। जानिए शनिवार को किस फिल्म ने कितना कमाया और बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा रहा।

मिर्जापुर’ की आंधी में भी टिका ‘हनुमान अंश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Box Office Collection: फिल्मों के शौकीनों के लिए बॉक्स ऑफिस पर यह दौर काफी दिलचस्प बना हुआ है। सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। एक ओर एक्शन और क्राइम से भरपूर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ शानदार शुरुआत के बाद तेजी से आगे बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ आध्यात्मिक कहानी पर आधारित ‘हनुमान अंश’ भी मजबूत कमाई कर रही है। शनिवार के आंकड़ों में किस फिल्म ने बाजी मारी और किन फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा, आइए जानते हैं।

Bigg Boss 20: कौन-कौन पहुंचेगा सलमान खान के घर? देखें 18 कंटेस्टेंट्स की पूरी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दूसरे दिन मचाया धमाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को अभी दो दिन ही हुए हैं और फिल्म ने दूसरे दिन ही शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 11,256 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी करीब 52.7 प्रतिशत रही। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसे 11,135 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 42.7 प्रतिशत रही। दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 57.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

‘हनुमान अंश’ की कमाई भी जारी

आध्यात्मिक कहानी पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार को 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म को 6,055 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 62 प्रतिशत रही। इसके साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 99.38 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कहानी नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म बताई गई है। चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे और अनिल रस्तोगी समेत कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

‘टॉक्सिक’ ने शनिवार को कितना कमाया?

यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ ने शनिवार को 2.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 1,829 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 28.1 प्रतिशत रही। हिंदी में फिल्म ने करीब 90 लाख, जबकि कन्नड़ में 1.38 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन 243.33 करोड़ रुपये बताया गया है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और नयनतारा नजर आती हैं।

बाकी फिल्मों का प्रदर्शन

‘जीवन बीमा योजना’ ने शनिवार को करीब 20 लाख रुपये कमाए, जबकि ‘Asambhauuu’ का शनिवार का कलेक्शन 23 लाख रुपये रहा। ‘बोल भाविन न बोल’ ने दूसरे दिन 32 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं ‘इम्मॉर्टल’ ने शनिवार को 1.72 करोड़ रुपये कमाए। पहले दिन फिल्म की कमाई 1.25 करोड़ रुपये थी। इस तरह शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने करीब 2.97 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर शनिवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सबसे ज्यादा रफ्तार दिखाई, जबकि ‘हनुमान अंश’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की एक्ट्रेस ने उठाई मांग, बोलीं- इससे पुरुषों का स्ट्रेस