Bigg Boss 20: कौन-कौन पहुंचेगा सलमान खान के घर? देखें 18 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

सलमान खान के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज होने जा रहा है। शो में टीवी, फिल्म, म्यूजिक और सोशल मीडिया से जुड़े चेहरे नजर आएंगे। रीति तिवारी से ईशा रिखी तक 18 नाम चर्चा में हैं। आखिर कौन-कौन बिग बॉस के घर में पहुंचेगा और किसका गेम सबसे अलग होगा?

18 कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Bigg Boss 20: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 20 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। नए सीजन में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इस बार कुल 18 कंटेस्ट्रेंट्स बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं।

वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता देने की एक्ट्रेस ने उठाई मांग, बोलीं- इससे पुरुषों का स्ट्रेस

कब और कहां देख पाएंगे बिग बॉस 20?

‘बिग बॉस 20’ का प्रसारण टीवी पर कलर्स चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। डिजिटल दर्शक इसे रोज रात 9 बजे स्ट्रीम कर सकेंगे, जबकि टीवी पर शो का प्रसारण रात 10:30 बजे से होगा। हिंदी के अलावा शो के तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन को लेकर भी दर्शकों में उत्साह है।

ये 18 चेहरे बनेंगे बिग बॉस के कंटेस्टेंट

इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 18 प्रतिभागी घर के अंदर एक साथ रहेंगे। इनमें माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, मैरी कॉम, अर्शिफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, ईशा रिखी, आसिफ खान, रोहेड़ खान, फैसल खान, कनिका मान, रैपर यंग डीएसए, खुशी दुबे, रिया अहीर और लव गिल के नाम शामिल हैं। अब असली सवाल यह होगा कि इनमें से कौन अपनी रणनीति, टास्क और पर्सनैलिटी के दम पर दर्शकों का पसंदीदा बनता है।

इस बार गेम में मिलेगा ‘वरदान’ का ट्विस्ट

‘बिग बॉस 20’ की थीम ‘वरदान’, ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ और ‘ड्युअलिटी’ के इर्द-गिर्द तैयार की गई है। सबसे बड़ा ट्विस्ट एलिमिनेशन से जुड़ा बताया जा रहा है। शो में बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स को एक अतिरिक्त लाइफलाइन यानी ‘वरदान’ मिल सकता है, जिससे उन्हें गेम में वापस बने रहने का मौका मिलेगा।

एडवेंचर वर्ल्ड जैसा दिखेगा बिग बॉस का घर

इस बार बिग बॉस का घर भी अपनी डिजाइन को लेकर चर्चा में है। सेट डिजाइनर वर्षा जैन ने घर को सामान्य इंटीरियर से अलग एक एडवेंचर वर्ल्ड जैसा रूप दिया है। घर में पेड़-पौधों के साथ सांप, पक्षी और कई तरह के जीवों की थीम देखने को मिलेगी। घर में रूम नंबर 20 भी खास आकर्षण का केंद्र है। बताया जा रहा है कि इसके अंदर एक बड़ा सरप्राइज छिपा है, जिसका खुलासा शो शुरू होने के बाद होगा।

किचन से वॉशरूम तक दिखेगा अनोखा अंदाज

किचन एरिया को इस बार ‘BB Food Truck’ का रूप दिया गया है। वहीं वॉशरूम के पास एक बड़ा काउच बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट्स बैठकर बातचीत और गॉसिप करते नजर आ सकते हैं। गार्डन एरिया में जंगल थीम के साथ सांप और हरियाली दिखाई देगी, जबकि स्विमिंग पूल को शार्क डिजाइन दिया गया है। दीवारों पर गिरगिट, बिच्छू, उल्लू और बंदर जैसे डिजाइन भी घर की थीम को अलग अंदाज देंगे।

काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान

ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग के दौरान सलमान खान का काउबॉय लुक चर्चा में रहा। उन्होंने ब्राउन काउबॉय हैट, ब्लैक टी-शर्ट, डार्क ब्लू डेनिम और ग्रे वेस्टकोट पहना था। उनका यह रफ-एंड-टफ अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा।

पैपराजी से नाराज हुए सलमान

सेट पर शूटिंग के दौरान सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वह पैपराजी से दूरी बनाए रखने के लिए कहते नजर आए। बताया गया कि कैमरों की भीड़ बढ़ने पर सलमान नाराज हो गए। पैपराजी द्वारा उन्हें बार-बार ‘बाबा’ कहे जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

Hanuman Ansh Day 30: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग, 30वें