Hanuman Ansh Day 30: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग, 30वें दिन कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबको चौंका दिया, 30वें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की, 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंचा नेट कलेक्शन, बिना बड़े प्रमोशन शुरू हुई फिल्म को मिला वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा, जानिए कैसे बदली फिल्म की पूरी किस्मत और क्या होगा अगला रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Hanuman Ansh Day 30: हनुमान अंश ने रिलीज के कुछ समय बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म ने शुरुआती दिनों में भले ही धीमी कमाई की, लेकिन बाद में इसकी कमाई मे बंपर तेजी देखने को मिली। फिल्म को रिलीज के 30 दिन बीत चुके हैं, और फिल्म की लगातार बढ़ोतरी देखने को ही मिली हैं। आइए जानते हैं अब तक फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

5 महीने में टूटी बादशाह-ईशा की शादी, तलाक पर पहली बार बोलीं एक्ट्रेस- कहने को

30वें दिन का जाने हाल

आंकड़ो की मानें तो हनुमान अंश ने 30वें दिन भी अपना जलवा बरकरार रखा, करीब 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की रिलीज के बाद किसी के दिन का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा है। फिल्म को 30वें दिन 6,055 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 62 प्रतिशत रही। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म का कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 99.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ऐसे में अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब से महज कुछ कदम दूर है और उम्मीद है कि 31वें दिन यह आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई करीब 117.27 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

शुरुआत में क्या रहा फिल्म का हाल

फिल्म की शुरुआत काफी कमजोर रही थी। बिना किसी बड़े प्रमोशन के रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में भी फिल्म की कमाई करीब 1.08 करोड़ रुपये रही। दूसरे हफ्ते में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई। सिनेमाघरों में फिल्म के शोज घटकर लगभग 30 रह गए और इस दौरान फिल्म ने करीब 40 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, तीसरे हफ्ते में दर्शकों की प्रतिक्रिया ने फिल्म की किस्मत बदल दी।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में अचानक तेजी आई और तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई ने और बड़ा उछाल लिया। 29वें दिन फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 30वें दिन यह आंकड़ा बढ़कर 16.25 करोड़ रुपये पहुंच गया।

आध्यात्मिक कहानी पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका वितरण Cinépolis और Panorama Studios ने किया। फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी, नेहा पारांजपे और अन्य कलाकार नजर आए हैं। कहानी नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक यात्रा से जुड़ी है। शोभिनव सत्या ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है और यह उनकी डेब्यू फिल्म बताई गई है।

शूटिंग के दौरान अपनाए आध्यात्मिक नियम

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म की शूटिंग से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए करीब डेढ़ साल तक रिसर्च की थी। उनका कहना था कि भारतीय सिनेमा में इस तरह की आध्यात्मिक कहानियों के लिए अभी काफी संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर केवल शाकाहारी भोजन परोसा जाता था और टीम हर सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करती थी। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक ने करीब साढ़े चार महीने तक फ्रूट्स डाइट भी फॉलो की।

OTT से रिजेक्शन के बाद सिनेमाघरों में मिली सफलता

विशाल ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म को एक OTT प्लेटफॉर्म के सामने पेश किया था, लेकिन वहां से इसे रिजेक्ट कर दिया गया। उनके मुताबिक, प्लेटफॉर्म ने कहानी की भारतीय जड़ों और अंतरराष्ट्रीय अपील को लेकर चर्चा की, लेकिन फिल्म को स्वीकार नहीं किया।

निर्देशक ने कहा कि इंडस्ट्री में रिजेक्शन आम बात है और उन्होंने भी कई बार इसका सामना किया है। हालांकि, जिस तरीके और भाषा में उन्हें जवाब दिया गया, वह उन्हें अपमानजनक लगा। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म पर भरोसा बनाए रखा और अब बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया उनके लिए बड़ी उपलब्धि बन गई है।

Bigg Boss 20 के प्रीमियर से पहले सलमान का दिखा गुस्सा, पैप्स की इस बात पर