राज्यमंत्री गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों और समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। राज्यमंत्री  गौर ने वार्ड 61 में अवधपुरी तिराहे से एसओएस बालग्राम तक बनने वाली

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मापदंडों और समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री  गौर ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

राज्यमंत्री  गौर ने वार्ड 61 में अवधपुरी तिराहे से एसओएस बालग्राम तक बनने वाली खजूरी सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल एवं घरों के आगे लगी जालियों को हटाकर पेबल ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए। अवधपुरी में महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ड शिव शक्ति मंदिर तक बन रही 2 किलोमीटर लंबी सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। यहां निर्माणाधीन सेंटर ब्रिज की जानकारी लेते हुए लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करने के दिशा-निर्देश दिए।

पिरामिड टाउन से डीआरएम तक बन चुकी सड़क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां शीघ्र बिजली के पोल लगाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कॅरियर कॉलेज से डीआरएम रोड तक बन रही 1.80 किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य मार्च माह तक पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Leave a Comment

2