राज्यमंत्री गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर राज्यमंत्री गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मंत्रालय में विकासकार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण होने चाहिए, जनहित के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की नियमित मॉनिटरिंग हो, गुणवत्ता से

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर

राज्यमंत्री गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मंत्रालय में विकासकार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण होने चाहिए, जनहित के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की नियमित मॉनिटरिंग हो, गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

समीक्षा बैठक में बावड़ियाकला चौराहा (अपोलो सेज अस्पताल) से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बाबूलाल गौर सेतु क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार के प्रस्तावित काम, जेके रोड, पिपलानी-खजूरी रोड, एमजीएम स्कूल मार्ग, आनंद नगर-ट्रांसपोर्ट नगर सड़क, अवधपुरी तिराहा से एसओएस बाल ग्राम तक सड़क निर्माण और महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर, कैरियर कॉलेज, शाहपुरा थाना से आकृति ईकोसिटी तक नहर के दोनों ओर बैरियर लगाने के कामों की प्रगति की समीक्षा की गई।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाई जाए और जनता को जल्द राहत मिले। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Comment

2