राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने शासकीय स्विमिंग पूल का किया लोकार्पण

राजगढ़.  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोजगार कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्य प्रदेश शासन डॉ. गौतम टेटवाल ने रविवार को राजगढ़ प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्विमिंग पूल का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के संचालन से युवाओं को तैराकी जैसी महत्वपूर्ण खेल गतिविधि का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजगढ़. 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रोजगार कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, मध्य प्रदेश शासन डॉ. गौतम टेटवाल ने रविवार को राजगढ़ प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्विमिंग पूल का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के संचालन से युवाओं को तैराकी जैसी महत्वपूर्ण खेल गतिविधि का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू होने से आमजन, विशेषकर युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

2