बुध अस्त 2026: 11 नवंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सतर्क, व्यापार और पैसों पर पड़ेगा असर

ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में अस्त हो गए हैं. बुध 11 नवंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में बुध का अस्त होना चार राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है. और बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को वित्तीय मोर्चे पर संकट झेलने पड़ सकते हैं. खर्चों पर लगाम कसना इनके लिए मुश्किल होगा. आय और खर्च में बैलेंस बनाना आपके लिए बड़ा मुश्किल होगा. मेष राशि आपको व्यापारिक समझौतों में सावधानी बरतनी होगी.

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

ग्रहों के राजकुमार बुध तुला राशि में अस्त हो गए हैं. बुध 11 नवंबर तक अस्त अवस्था में ही रहेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि त्योहारों के मौसम में बुध का अस्त होना चार राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है. और बुध के अस्त होने से कुछ राशियों को वित्तीय मोर्चे पर संकट झेलने पड़ सकते हैं. खर्चों पर लगाम कसना इनके लिए मुश्किल होगा. आय और खर्च में बैलेंस बनाना आपके लिए बड़ा मुश्किल होगा.

मेष राशि
आपको व्यापारिक समझौतों में सावधानी बरतनी होगी. कारोबारी पार्टनर के साथ छोटी-छोटी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. कोई पुराना विवाद भी दोबारा सामने आ सकता है. ऐसे में शांत रहकर बातचीत करना बेहतर होगा. कारोबारियों को किसी नए वादे से पहले अनुबंध और भुगतान की शर्तें अच्छी तरह जांचनी चाहिए. दूसरों की बात सुने बिना कोई निष्कर्ष न निकालें.

उपाय: विवाह, व्यापारिक साझेदारी और अनुबंध से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें.

कर्क राशि
परिवार, संपत्ति और घर की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा. परिवार के सदस्यों से विचारों का मतभेद हो सकता है. घर या पैसों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते समय संयम रखें. संपत्ति खरीदने, घर की मरम्मत कराने या वाहन लेने की योजना है, तो कागजात और खर्चों की जांच जरूर करें. काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा.

उपाय: संपत्ति के लेन-देन, पारिवारिक चर्चाओं और घरेलू खर्चों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें.

कन्या राशि
बचत, पारिवारिक बातचीत और आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक पक्ष कमजोर पड़ सकता है. किसी पुराने वित्तीय फैसले की समीक्षा करनी पड़ सकती है. रुके हुए भुगतान के लिए संपर्क करना भी जरूरी हो सकता है. नौकरीपेशा लोग ईमेल, गणनाओं और जरूरी दस्तावेजों को दोबारा जांचें. अपनी आर्थिक स्थिति देखे बिना बड़ी रकम उधार देने से बचें.

उपाय: बचत, लेन-देन और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

वृश्चिक राशि
खर्च, यात्रा और गोपनीय जानकारियों से जुड़े मामलों में सतर्क रहना होगा. अचानक होने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं. इसलिए खर्चों का हिसाब रखें. विदेश में नौकरी के लिए आवेदन करने, अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने या सरकारी कागजात जमा करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें. ऑनलाइन भुगतान करते समय भी सावधानी बरतें. भेजने वाले की पुष्टि किए बिना संवेदनशील जानकारी साझा न करें.

उपाय: फालतू खर्चों, ऑनलाइन लेन-देन और यात्रा के दस्तावेजों को संभालते समय जल्दबाजी न करें.

2