गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में फिरौती ना देने पर मेडिकल स्टोर मालिक की हत्या

गुरदासपुर. पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के ऐतिहासिक जौड़िया बाजार में बुधवार सुबह फिरौती के नाम  पर अज्ञात युवकों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक को गोलियां से भून दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब रणदीप सिंह बेदी रोजाना की तरह अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के रणदीप सिंह बेदी पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी आंख के पास लगी,

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 28, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

गुरदासपुर.

पंजाब में गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक के ऐतिहासिक जौड़िया बाजार में बुधवार सुबह फिरौती के नाम  पर अज्ञात युवकों ने एक मेडिकल स्टोर मालिक को गोलियां से भून दिया। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणदीप सिंह बेदी की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना उस समय हुई जब रणदीप सिंह बेदी रोजाना की तरह अपना मेडिकल स्टोर खोलकर सफाई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के रणदीप सिंह बेदी पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रणदीप सिंह बेदी से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

कुछ समय पहले हटाई गई थी सुरक्षा
फिरौती की मांग के बाद उन पर पहले भी हमला हुआ था, जिसमें उन्हें जांघ में गोली लगी थी। उस घटना के बाद पुलिस की ओर से उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया था, जिसका फायदा बदमाशों ने उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके की नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

इलाके में पहले भी हो चुकी फायरिंग की घटना
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में इस घटना को लेकर भारी रोष और डर का माहौल है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी डेरा बाबा नानक क्षेत्र में एक दुकानदार को गोली मारने की घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से बाजारों में कारोबार करने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Comment

2