MEA on Bulldozer Action: भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक मोर्चे पर एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। नई दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर की गली में बने कुछ अस्थायी ढांचे (टेम्परेरी स्ट्रक्चर) को हटाने की कार्रवाई की गई है। इस पूरे मामले पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे पाकिस्तान की तरफ से की गई कार्रवाई का ‘उचित जवाब’ (प्रोपोनल एक्शन) करार दिया है।
India-Bangladesh Tension: तारिक रहमान की यात्रा पर असमंजस, ‘चेंज
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के साथ हुई थी कार्रवाई
इस्लामाबाद में ढहाए गए ढांचे: विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर पार्किंग और सुरक्षा से जुड़े कुछ ढांचे बने हुए थे।
भारत के आग्रह की अनदेखी: भारत की तरफ से बार-बार आग्रह और आपत्ति जताए जाने के बावजूद पाकिस्तानी प्रशासन ने भारतीय मिशन के सामने बने उन ढांचों को हटा दिया था।
बदले की कूटनीतिक कार्रवाई: पाकिस्तान के इस कदम के बाद भारत सरकार ने भी कड़ा रुख अपनाया और नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर बने अवैध व अस्थायी स्ट्रक्चर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया।
MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का बयान
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि भारत ने यह कदम कूटनीतिक नियमों के दायरे में उठाया है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में पार्किंग की सुविधा और सुरक्षा के लिए भारतीय उच्च हमारे मना करने के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारियों ने वहां ढांचा हटा दिया था। इसके जवाब में हमने भी उचित कदम उठाया है और नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग वाली गली में बने कुछ अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया है।’
मौके पर नजर आया तोड़फोड़ का मलबा और क्षतिग्रस्त हिस्से
गुरुवार को कूटनीतिक परिसर के आसपास अधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है:
बैरिकेड और बोलार्ड हटाए: अधिकारियों ने डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के आसपास लगे ट्रैफिक बोलार्ड और सुरक्षा बैरिकेट्स को भी हटा दिया है।
बिखरा मलबा: मिशन के बाहर तोड़-फोड़ के बाद भारी मलबा नजर आया। टूटी हुई मेटल की रेलिंग, मुड़े हुए मेटल फ्रेम, छत की शीट, ईंटें और कंक्रीट के टुकड़े सड़क पर बिखरे दिखाई दिए।
वीजा सेक्शन के पास नुकसान: सामने आई तस्वीरों में पाकिस्तानी उच्चायोग के वीजा सेक्शन का इलाका भी क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। यहाँ काउंटर के आसपास टूटी हुई बाड़, निर्माण सामग्री और प्लास्टर के टूटे हुए हिस्से देखे जा सकते हैं, जिससे इस कार्रवाई के कड़े असर का अंदाज़ लगाया जा सकता है।
भारत के इस सख्त रुख से साफ है कि कूटनीतिक मामलों में भारत अब किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई को सहन करने के मूड में नहीं है और हर मोर्चे पर बराबर का जवाब दिया जा रहा है।










