जामा मस्जिद के आसपास चला MCD का बुलडोजर, तीन पार्क कराए गए कब्जामुक्त

 नई  दिल्ली  दिल्ली में सोमवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास जमकर बुलडोजर गरजे। हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसीडी) ने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुगलकालीन इस इमारत के आसपास सरकारी जमीन और पार्क पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे अदालत ने खाली कराने का आदेश दिया था। भारी सुरक्षा के बीच एमसीडी के अधिकारियों ने अवैध कब्जे को तोड़ा और मलबे को ठिकाने लगाया गया। एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही जामा मस्जिद और उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों और पार्क से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया। अधिकारी ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 नई  दिल्ली 
दिल्ली में सोमवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास जमकर बुलडोजर गरजे। हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (एमसीडी) ने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुगलकालीन इस इमारत के आसपास सरकारी जमीन और पार्क पर कब्जा कर लिया गया था, जिसे अदालत ने खाली कराने का आदेश दिया था। भारी सुरक्षा के बीच एमसीडी के अधिकारियों ने अवैध कब्जे को तोड़ा और मलबे को ठिकाने लगाया गया।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह से ही जामा मस्जिद और उसके आसपास सार्वजनिक स्थानों और पार्क से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया। अधिकारी ने कहा, 'सार्वजनिक जगहों और पार्कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। स्मारक के आसपास यह कार्रवाई की जा रही है।' एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके के कम से कम तीन पार्कों को कब्जा मुक्त कराया गया है। लंबे समय से इन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा था।

ढांचे भी तोड़े गए
यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद की गई जिसमें जिसमें एमसीडी को जामा मस्जिद और उसके आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण का सर्वेक्षण करने और उन्हें हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा गया था। अधिकारियों के अनुसार एमसीडी की टीम सोमवार सुबह इलाके में पहुंचीं और स्मारक के आसपास सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर बनाए गए ढांचों और अन्य अतिक्रमणों को हटाना शुरू किया।

पुलिस बल की तैनाती के बीच ऐक्शन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'जामा मस्जिद के पास प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।'दिल्ली की प्रमुख मुगलकालीन ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में पर्यटक और नमाजी आते हैं। इसके आसपास भीड़भाड़ वाला कारोबारी इलाका है। अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की यह कार्रवाई जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के तहत की जा रही है।

2