26 May Weather: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश के बांदा और विदर्भ के ब्रह्मपुरी में तापमान 47°C से ऊपर दर्ज किया गया। खजुराहो में 47.2°C और नौगांव में 46.8°C तापमान रहा। ये शहर देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे। गर्मी के चलते उत्तर और पश्चिम भारत में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं, दफ्तरों का समय बदल दिया गया है और समर कैंपों की आउटडोर गतिविधियां रोक दी गई हैं।
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का यू-टर्न, कई शहरों में बारिश की संभावना
मानसून की स्थिति
दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल केरल के तट से 30-35 किलोमीटर दूर अटका हुआ है। हालांकि केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश हो रही है, लेकिन मानसून की आधिकारिक एंट्री अभी नहीं हुई है। IMD ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
लू और उमस का असर
मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू और भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले 3-4 दिनों तक यही हाल रहेगा। 29 मई से तापमान में कमी आने और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में रिकॉर्ड गर्म रात
दिल्ली में सोमवार की रात ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक 32.4°C दर्ज हुआ। अब 28 से 31 मई तक दिल्ली में बारिश की संभावना जताई गई है।
20 राज्यों में गर्म रातों का अलर्ट
IMD ने 31 मई तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, गोवा और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों में गर्म रातों का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश
31 मई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 60-80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली आंधी और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है।
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बारिश
31 मई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। यहां 50-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।
Weather Update: यूपी में बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट










