दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत

 इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें तो लगाई जा सकेंगी। इसी तरह राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा। महापौर की इस घोषणा से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दीपावली के दौरान दीए-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। महापौर ने कहा कि दुकानदारों को निर्धारित सीमा

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

 इंदौर

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर दीये-बत्ती बेचने वाले छोटे व्यापारियों को इस बार भी परंपरागत जगहों पर दुकानें लगाने की अनुमति मिलेगी। हर साल की तरह इस बार भी शहर में तय परंपरागत स्थानों पर दुकानें तो लगाई जा सकेंगी। इसी तरह राजबाड़ा क्षेत्र में भी व्यापारियों को दुकानें लगाने का मौका मिलेगा।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

महापौर की इस घोषणा से उन रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को राहत मिलेगी, जो दीपावली के दौरान दीए-बत्ती बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। महापौर ने कहा कि दुकानदारों को निर्धारित सीमा में रहकर कारोबार करना होगा। सड़क पर दुकानें फैलाकर अतिक्रमण करने या यातायात बाधित करने की अनुमति नहीं रहेगी।