Mardaani 3 OTT Release: थियेटर के बाद अब OTT पर दिखेगा कमाल? जानें कब और कहां देख सकेंगे आप

थियेटर में धमाका मचाने के बाद मर्दानी 3 अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने जा रही है। रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली इस महिला प्रधान क्राइम थ्रिलर को आप जल्द ही नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम या डिज़नी+ हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Mardaani 3 OTT Release: रानी मुखर्जी को फिल्म मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीत रही है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें उन दर्शकों को मौका मिलेगा जो कि इसे किसी भी वजह से थियेटर में देखने में असफल रहे हैं। आइए जानते हैं कौन से प्लैटफॉर्म पर आप इसे देख सकेंगे।

Operation Sindoor Film: पाक के ‘परमाणु झांसे’ का पर्दाफाश करेंगे विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलाया हाथ

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे

आपको बता दें कि, मर्दानी 3 को थियेटर रिलीज के करीब दो महीने बाद OTT पर लाई जा रही है। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा“क्रिमिनल्स के बुरे दिन शुरू, शेरनी आ रही है शिकार करने।” इस घोषणा के बाद दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया है।

Dhurandhar 2 BO Day 7: थमी नहीं रही ‘धुरंधर 2’ की रफ़्तार, महज 7 दिनों में फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन

बताते चलें कि, फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार से कमाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे अपने खर्च निकालने में सफल रही। दुनियाभर में इसने करीब 74.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, वहीं भारत में इसका आंकड़ा करीब 60.50 करोड़ रुपए रहा। यह साबित करता है कि फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाई और रानी मुखर्जी का अभिनय लोगों को खूब प्रभावित  कर रही है।

कहानी और किरदार

‘मर्दानी 3’ एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और यशराज फिल्म्स की लोकप्रिय ‘मर्दानी’ सीरीज़ का तीसरा भाग है। इसमें रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। इस बार उनकी कहानी लापता लड़कियों की खोजबीन पर आधारित है। फिल्म का विषय गंभीर सामाजिक मुद्दों से जुड़ा है, जिससे दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में मदद मिली।

Aditya Dhar की ‘Dhurandhar 2’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! 6 दिन में 900 करोड़ पार

दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ ने इसकी कहानी को थोड़ा धीमा बताया, लेकिन रानी मुखर्जी के अभिनय की हर जगह तारीफ हुई। उनके किरदार की मजबूती और दृढ़ता ने दर्शकों को प्रभावित किया। ओटीटी पर रिलीज़ होने के बाद यह फिल्म और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी।

2