Mardaani 3 Box Office Day 6: बॉर्डर 2 के आगे नहीं झुकी ‘मर्दानी 3’, 6वें दिन का कलेक्शन जानिए

Mardaani 3 Box Office Day 6 पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने हार नहीं मानी है। छठे दिन की कमाई, ऑक्यूपेंसी और कुल कलेक्शन के आंकड़े कई सवाल खड़े कर रहे हैं, जिनके जवाब जानना दर्शकों के लिए जरूरी है

बॉर्डर 2 के आगे नहीं झुकी ‘मर्दानी 3’

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 4, 2026

Mardaani 3 Box Office Day 6: रानी मुखर्जी की सुपरहिट कॉप फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। 30 जनवरी को रिलीज़ हुई इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को सनी देओल की मेगा बजट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद ‘मर्दानी 3’ ने हार मानने का नाम नहीं लिया है। फिल्म धीमी शुरुआत के बाद अब स्थिर कमाई करती नजर आ रही है।

रश्मिका बनेंगी विजय की दुल्हन! 26 फरवरी की शादी की खबरों पर आया रिएक्शन

पहले वीकेंड में शानदार उछाल

‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसने करीब 56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6.25 करोड़ रुपये कमा लिए। रविवार को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तीसरे दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। ओपनिंग वीकेंड के दौरान फिल्म का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा।

वीकडेज में गिरावट

सोमवार को वीकडेज का असर फिल्म की कमाई पर साफ दिखाई दिया। चौथे दिन कलेक्शन में लगभग 69 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि मंगलवार को ‘मर्दानी 3’ ने फिर से हल्की रिकवरी दिखाई और 2.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इसके साथ ही फिल्म का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 22.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

मृणाल ठाकुर ने खोला राज़: वैलेंटाइन डे पर होगी शादी, धनुष के साथ बनेगी नई शुरुआत

छठे दिन की कमाई

बुधवार यानी 6वें दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी सुस्त नजर आई। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर 2 बजे तक फिल्म ने 23 लाख रुपये कमा लिए थे। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज़ में कलेक्शन में कुछ तेजी देखने को मिल सकती है।
फाइनल आंकड़े रात तक सामने आएंगे।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)
  • पहला दिन: 4.00 करोड़
  • दूसरा दिन: 6.25 करोड़
  • तीसरा दिन: 7.25 करोड़
  • चौथा दिन: 2.25 करोड़
  • पांचवां दिन: 2.60 करोड़
  • छठा दिन: 0.23 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक)

कुल कलेक्शन: 22.58 करोड़ रुपये

ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट में गिरावट

आपको बता दें कि, 6वें दिन यानी 4 फरवरी को ‘मर्दानी 3’ की मॉर्निंग शो ऑक्यूपेंसी 6.06 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पिछले दिन की तुलना में कम है। इसका असर दिन की शुरुआती कमाई पर भी देखने को मिला।

Dhurandhar 2 Teaser: ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर भड़के लोग! सोशल मीडिया पर कह दी ये बात

दूसरे वीकेंड पर टिकी फिल्म की आगे की राह

दूसरे वीकेंड पर टिकी फिल्म की आगे की राह
दूसरे वीकेंड पर टिकी फिल्म की आगे की राह

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, कम टिकट कीमतों का फायदा ‘मर्दानी 3’ को मिल रहा है और यह पहले हफ्ते में करीब 26 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है। हालांकि, फिल्म का भविष्य काफी हद तक दूसरे वीकेंड के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी

‘मर्दानी 3’ को अभिराज मिनवाला ने निर्देशित किया है और इसे आदित्य चोपड़ा (यश राज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद और जिस्सू सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह फिल्म मर्दानी 2 (2019) का सीक्वल है।

Mardaani 3 Box Office Collection: बॉर्डर 2 के बीच भी चमकी ‘मर्दानी 3’, कड़ी टक्कर के बीच नहीं टूटी कमाई