मंसूर अली खान पटौदी की 85वीं जयंती: सोहा ने पिता को किया याद, खास वीडियो ने छुआ फैंस का दिल

मुंबई भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की आज 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है. उन्हें 21 साल की उम्र में भारत का क्रिकेट कप्तान नियुक्त किया गया था. उन्हें भारत के महानतम कप्तानों में से एक बताया जाता है. बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान  ने अपने अब्बू के लिए एक प्यारा वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है. बता दें कि सोहा अली खाने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी की आज 85वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘अब्बा, आपके जन्मदिन पर मैं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की आज 85वीं बर्थ एनिवर्सरी है. उन्हें 21 साल की उम्र में भारत का क्रिकेट कप्तान नियुक्त किया गया था. उन्हें भारत के महानतम कप्तानों में से एक बताया जाता है. बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोहा अली खान  ने अपने अब्बू के लिए एक प्यारा वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है.

बता दें कि सोहा अली खाने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी की आज 85वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनका एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘अब्बा, आपके जन्मदिन पर मैं उस जगह खड़ी होना चाहती थी जहां क्रिकेट आपको सबसे ज्यादा याद करता है. ईडन गार्डन्स आज भले खाली हो, लेकिन आपके लिए यह कभी चुप नहीं रहता. यह वो मैदान है जहां आपको खेलना बहुत पसंद था और जहां आपने कई बार भारत की कप्तानी की.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘सबसे यादगार शायद दिसंबर 1974 का टेस्ट मैच था, जब मजबूत वेस्ट इंडीज टीम के खिलाफ खेला गया. एंडी रॉबर्ट्स की एक गेंद आपके चेहरे पर लगी, जिससे गाल की हड्डी टूट गई. आप चोट लगने और खून बहने के बावजूद मैदान से बाहर गए, लेकिन फिर लौटकर आए और टीम को 85 रनों से शानदार जीत दिलाई. ईडन गार्डन्स में खेला वो टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार जीतों में से एक है- हिम्मत और बहादुर कप्तानी का बेहतरीन उदाहरण. दर्शक आज भी आपको, उस क्रिकेटर को, याद करते हैं. मैं आपको याद करती हूं. हम दोनों यहीं के हैं. जन्मदिन मुबारक हो, अब्बा.’

मंसूर और शर्मिला की शादी

बता दें कि मंसूर अली खान पटौदी ने एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर से शादी किया था. दोनों ने 27 दिसंबर 1968 शादी किया था. जिसके बाद इस कपल के तीन बच्चे हुए- जिनमें बेटा सैफ अली खान (एक्टर) और बेटियां सोहा (एक्ट्रेस) और सबा हैं.

Leave a Comment

2