Malaika Arora: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नेटिज़न्स के बीच ये कयास लग रहे हैं कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने अपनी लाइफ में नया प्यार ढूंढ लिया है। हाल ही में उनके एक मिस्ट्री मैन के साथ इटली में वैलेंटाइन डे मनाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने फैंस और मीडिया दोनों को हैरान कर दिया।
Friday Box Office Report: पुरानी फिल्मों के सामने फीकी पड़ी नई रिलीज? जानिए शुक्रवार का पूरा हाल
ट्रेवी फाउंटेन पर मलाइका की वायरल फोटो
हाल ही में रेडिट पर एक यूजर ने मलाइका अरोड़ा की फोटो शेयर की, जिसमें वह अपने मिस्ट्री मैन के साथ ट्रेवी फाउंटेन, इटली में सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे पर मलाइका को उनके (नॉट सो) लिटिल बॉयफ्रेंड के साथ देखा गया। फोटो में मिस्ट्री मैन मलाइका के पास खड़ा है और दोनों कैमरे के लिए पोज़ देते दिख रहे हैं। हालांकि, कई लोग यह भी मान रहे हैं कि यह फोटो शायद पीआर स्टंट या प्रमोशनल एक्टिविटी का हिस्सा हो सकती है। मलाइका ने अभी तक इस वायरल फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पिछले साल भी मिस्ट्री मैन संग वायरल हुई थी क्लिप

पिछले साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ बातचीत करती नजर आईं। इस वीडियो के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ने दावा किया कि मलाइका के साथ नजर आए मिस्ट्री मैन हर्ष मेहता हैं, जो 33 साल के डायमंड मर्चेंट हैं। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मलाइका ने तोड़ी चुप्पी
इस साल की शुरुआत में नम्रता ज़कारिया के शो में मलाइका ने मिस्ट्री मैन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोग हमेशा किसी की पर्सनल लाइफ पर चर्चा करना पसंद करते हैं। मलाइका ने स्पष्ट किया कि उन्हें ऐसी बातें हवा देने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “जब भी मैं बाहर जाती हूं, चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, गे दोस्त हो, शादीशुदा दोस्त हो, या मैनेजर हो, लोग तुरंत अफवाहें फैलाना शुरू कर देते हैं। हम इस पर हंसी और मजाक करते हैं। मेरी मां भी फोन करके पूछती हैं, ‘यह अब कौन है, बेबी?’ बस यह सब मज़ाक बन जाता है।”
फैन्स के बीच कयास और उत्सुकता
मलाइका की ये तस्वीरें और उनके बयान दोनों ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। नेटिज़न्स लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि क्या मलाइका ने अर्जुन कपूर के बाद अपना नया प्यार ढूंढ लिया है। हालांकि, मलाइका का स्टाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी हमेशा चर्चा में रहती है, और उनके मिस्ट्री मैन के साथ ये वायरल पोज़ फोटो भी इसी कड़ी में एक नया ट्रेंड बन गई है।
पर्सनैलिटी राइट प्रोटेक्शन : बिना इजाजत काजोल की फोटो-वीडियो इस्तेमाल करना अपराध









