संजय दत्त की ‘वास्तव 2’ पर बड़ा अपडेट, सीक्वल पर काम शुरू

1999 में रिलीज हुई फिल्म वास्तव: द रियलिटी को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. उसमें संजय दत्त ने रघुनाथ 'रघु' नामदेव शिवलकर का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म ने एक्टर को अलग ही पहचान दिलाई थी. अब संजय दत्त ने रिवील किया कि इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है. 24 अप्रैल 2026 को खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने ऑफिशियली बताया कि वो वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके कोई और मशहूर किरदार भी वापसी करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया. वास्तव 2 पर क्या बोले

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

1999 में रिलीज हुई फिल्म वास्तव: द रियलिटी को महेश मांजरेकर ने डायरेक्ट किया था. उसमें संजय दत्त ने रघुनाथ 'रघु' नामदेव शिवलकर का दमदार किरदार निभाया था. फिल्म ने एक्टर को अलग ही पहचान दिलाई थी. अब संजय दत्त ने रिवील किया कि इस आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है.

24 अप्रैल 2026 को खलनायक रिटर्न्स के लॉन्च इवेंट में संजय दत्त ने ऑफिशियली बताया कि वो वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके कोई और मशहूर किरदार भी वापसी करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया.

वास्तव 2 पर क्या बोले संजय दत्त?
रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त ने कहा कि वास्तव 2 पर काम चल रहा है. साथ ही उन्होंने मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा- हम वास्तव 2 पर काम कर रहे हैं. जहां तक मुन्ना भाई का सवाल है, इसके लिए आपको राजकुमार हिरानी से पूछना होगा. राजू, प्लीज मुन्ना भाई फिर से बनाओ.

उनके इस बयान के बाद एक बार फिर मुन्ना भाई की वापसी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

‘खलनायक’ की कास्टिंग की कहानी
इसी दौरान फिल्ममेकर सुभाष घई ने खलनायक की कास्टिंग से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी शेयर की. उन्होंने बताया- जब मैंने खलनायक पर काम शुरू किया, तो इंडस्ट्री में इसकी चर्चा होने लगी. कई स्टार्स मुझसे मिलने आए और फिल्म में काम करने की इच्छा जताई. लेकिन मैंने उनसे कहा कि मेरे दिमाग में पहले से ही एक एक्टर है.

उन्होंने संजय दत्त को बुलाकर कहानी सुनाई, जिस पर संजय ने कहा- सर, मुझे आप पर भरोसा है. हम ये फिल्म करेंगे. ये फिल्म 90 के दशक की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बनी, जिसमें संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी थे.

जेल में आया ‘खलनायक 2’ का आइडिया
संजय दत्त ने बताया कि खलनायक रिटर्न्स का आइडिया उन्हें 90 के दशक में जेल के दौरान आया था. उन्होंने कहा- जेल में मैं म्यूजिक बजाता था और कैदी सिर्फ खलनायक के गाने सुनना चाहते थे. मैंने उनसे पूछा कि अगर खलनायक दोबारा बने, तो कौन देखना चाहेगा? सभी 4000 कैदियों ने एक साथ कहा कि वो इसे देखना चाहेंगे.

उन्होंने आगे बताया- मैंने उनसे फिल्म के लिए आइडिया लिखकर देने को कहा. मुझे 4000 पन्ने पढ़ने पड़े. उनमें से एक आइडिया मुझे बहुत पसंद आया. बाद में पैरोल पर बाहर आने के बाद उन्होंने सुभाष घई को वो आइडिया सुनाया, जिसे सुनकर वो भी उत्साहित हो गए और बोले कि ये फिल्म बननी चाहिए.

हाल ही में संजय दत्त फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में नजर आए थे. अब उनकी 'आखिरी सवाल' रिलीज होने वाली है.

 

Leave a Comment

2