बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से टिफिन बम और विस्फोटक मिले

सुकमा. जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सर्चिग पर निकले सुरक्षाबलों ने ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ जाने वाले मार्ग के समीप जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से दो टिफिन बम समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की। दोनों टिफिन बम वायर रहित अवस्था में मिले हैं, जिनका कुल वजन करीब 8 किलो है। पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के आसपास नक्सली डंप होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 30 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

सुकमा.

जिले के कोंटा थाना क्षेत्र में सर्चिग पर निकले सुरक्षाबलों ने ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ जाने वाले मार्ग के समीप जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से दो टिफिन बम समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक और नक्सली उपयोगी सामग्री बरामद की।

दोनों टिफिन बम वायर रहित अवस्था में मिले हैं, जिनका कुल वजन करीब 8 किलो है। पुलिस के मुताबिक आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली इंटेलिजेंस के आधार पर बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के आसपास नक्सली डंप होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 30 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिग अभियान शुरू किया। रविवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिग के दौरान जवानों को संदिग्ध डंप मिला। जांच करने पर इसमें विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों के उपयोग में आने वाली अन्य सामग्री बरामद हुई।

इनमें 5 किलो और 3 किलो वजन के दो टिफिन बम, कुल 8 किलो, शामिल हैं। इसके अलावा 4 बंडल कोडेक्स वायर, 10 डेटोनेटर, 17 जिलेटिन, एक बंडल फ्यूज वायर और तीन बंडल बिजली वायर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि टिफिन बम वायर रहित अवस्था में थे। डंप से दो स्टील टिफिन, दो प्लास्टिक डस्टबिन, एक बैटरी समेत अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार प्लास्टिक डस्टबिन में बिजली वायर भरा हुआ था। बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

2