गिरफ्तारी के बाद बड़ा कदम, ब्रिटनी स्पीयर्स ने इलाज शुरू किया

 ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने आपको एक ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती करा लिया है। बताया जाता है कि वह अपने नशे की आदत का इलाज करा रही हैं। नशे की लत का इलाज करा रहीं सिंगर ग्रैमी-विजेता गायिका का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब उनके करीबी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे थे। स्पीयर्स अपनी नशे की लत छुड़ाने का इलाज करवा रही हैं। जज को अच्छी लग सकती है इलाज की बात मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीयर्स का नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस ही उनके मदद लेने के फैसले की वजह बना।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने आपको एक ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती करा लिया है। बताया जाता है कि वह अपने नशे की आदत का इलाज करा रही हैं।

नशे की लत का इलाज करा रहीं सिंगर
ग्रैमी-विजेता गायिका का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब उनके करीबी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे थे। स्पीयर्स अपनी नशे की लत छुड़ाने का इलाज करवा रही हैं।

जज को अच्छी लग सकती है इलाज की बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीयर्स का नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस ही उनके मदद लेने के फैसले की वजह बना। टीएमजेड ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है 'उन्हें पता है कि रणनीतिक तौर पर, जज के सामने यह बात अच्छी लगेगी कि वह इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।'
स्पीयर्स या उनके प्रतिनिधियों की ओर से उनके रिहैब में भर्ती होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब तक चलेगा इलाज?
बताया जाता है कि स्पीयर्स ने अपने करीबी लोगों के कहने के बाद, इलाज कराने का फैसला किया है। यह इलाज लगभग 30 दिनों तक चलेगा। यह भी बताया गया कि अपनी प्रगति के आधार पर वह वहां अपना समय बढ़ा भी सकती हैं।

मई में कोर्ट में पेश होंगी गायिका
4 मार्च को कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल के अधिकारियों ने स्पीयर्स को नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार किया था। उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया और मई में कोर्ट में पेश होने की तारीख तय की गई।

Leave a Comment

2