यूपी के ग्रामीणों को बड़ी राहत, दिसंबर तक 50 गांवों में पहुंचेगा PM-WANI नेटवर्क; एक घंटे फ्री इंटरनेट

प्रतापगढ़  जिले के 94 गांवों में जल्द ही पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के दायरे में ग्रामीण एक घंटे तक मुफ्त इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले चरण में चयनित गांवों में नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक 50 और जनवरी 2027 में 44 गांवों को इस सुविधा से जोड़ दिया जाए। पीएम वाणी नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीणों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल डेटा पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

प्रतापगढ़
 जिले के 94 गांवों में जल्द ही पीएम वाणी नेटवर्क के जरिए मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के दायरे में ग्रामीण एक घंटे तक मुफ्त इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। पहले चरण में चयनित गांवों में नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी है। लक्ष्य है कि दिसंबर 2026 तक 50 और जनवरी 2027 में 44 गांवों को इस सुविधा से जोड़ दिया जाए।

पीएम वाणी नेटवर्क के विस्तार से ग्रामीणों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल डेटा पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे, वहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाने और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी।

योजना के तहत ग्राम पंचायत के आसपास सार्वजनिक वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे उन ग्रामीणों को खास फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें नेटवर्क की समस्या या डेटा पैक की कीमत के चलते इंटरनेट इस्तेमाल करने में परेशानी होती है।

पहले चरण में 94 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें 50 गांवों को चालू वर्ष के अंत तक और शेष 44 गांवों को जनवरी 2027 में जोड़ने का लक्ष्य है। हालांकि, सुविधा का वास्तविक लाभ नेटवर्क चालू होने और उसकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा

दो चरणों में जुड़ेंगे 94 गांव
    पहला चरण: दिसंबर 2026 तक 50 गांव।
    दूसरा चरण: जनवरी 2027 में 44 गांव।
    सुविधा: एक घंटे मुफ्त वाई-फाई।
    दायरा: ग्राम पंचायत भवन के 200 मीटर के आसपास।

    पीएम वाणी योजना के तहत जनपद के 94 गांवों को शामिल किया गया है। जनवरी 2027 में सभी गांवों को नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।- महेश कुमार यादव, दूरसंचार प्रबंधक प्रतापगढ़

 

2