जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस की बड़ी रेड, हथियार व ड्रग्स के साथ 2 आरोपी दबोचे गए

अमृतसर. आज सुबह अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अमृतसर रूरल पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक फ्लैट पर रेड करके 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मौके पर एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम उसे ट्रेस करते हुए अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी पहुंची। इसके बाद जम्मू पुलिस और अमृतसर रूरल पुलिस ने मिलकर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

अमृतसर.

आज सुबह अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अमृतसर रूरल पुलिस ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक फ्लैट पर रेड करके 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मौके पर एक AK-47 राइफल, एक पिस्टल और करीब 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, जम्मू पुलिस को एक वांछित व्यक्ति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम उसे ट्रेस करते हुए अमृतसर की ड्रीम सिटी कॉलोनी पहुंची। इसके बाद जम्मू पुलिस और अमृतसर रूरल पुलिस ने मिलकर फ्लैट पर रेड की। अमृतसर रूरल पुलिस के कई सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घटना के बाद ड्रीम सिटी कॉलोनी में डर और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि किराए के फ्लैट में हथियार और ड्रग्स मिलना सुरक्षा के लिहाज से बहुत बड़ी चिंता की बात है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार ड्रीम सिटी कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। पुलिस फ्लैट के मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि किराएदारों का कन्फर्मेशन और पुलिस वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए DSP यादविंदर सिंह ने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर और पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन था। उन्होंने कहा कि जम्मू पुलिस के इनपुट के आधार पर ड्रीम सिटी के एक घर में रेड की गई, जहां से 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान शेखपुरा निवासी सूरजदीप सिंह और देवीदासपुरा निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों की गाड़ियां भी कब्जे में ले ली हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

2