तमाड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी के साथ दो गिरफ्तार

रांची  तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा और आसिफ खान के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची
 तमाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजा शिव दत्त मलिक उर्फ राजा और आसिफ खान के रूप में हुई है। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम जब बंगाली टोला स्थित राजा शिव दत्त मलिक के घर पहुंची, तभी वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ खान बताया। एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के तहत तलाशी लेने पर उसके पास से करीब तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने यह ब्राउन शुगर राजा शिव दत्त मलिक से खरीदी थी। आसिफ की निशानदेही पर पुलिस ने राजा शिव दत्त मलिक के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक कीपैड मोबाइल और तस्करी से अर्जित 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद नकदी और अन्य सामान के संबंध में आरोपित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

2