नगर निगम का बड़ा कदम, रांची में सुधरेगी जलापूर्ति व्यवस्था

रांची रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और अवैध जल कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है. बुधवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम की जलापूर्ति शाखा और पीएचइडी के अभियंताओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जलापूर्ति व्यवस्था, वाटर लीकेज, दूषित पानी की शिकायतें, खराब चापाकलों की स्थिति और अवैध वाटर कनेक्शनों की विस्तार से जांच की गयी. वार्डों में गंदे पानी की शिकायत पर एक्शन अपर नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 18 समेत अन्य प्रभावित इलाकों में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची
रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और अवैध जल कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए रांची नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है. बुधवार को अपर नगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम की जलापूर्ति शाखा और पीएचइडी के अभियंताओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जलापूर्ति व्यवस्था, वाटर लीकेज, दूषित पानी की शिकायतें, खराब चापाकलों की स्थिति और अवैध वाटर कनेक्शनों की विस्तार से जांच की गयी.

वार्डों में गंदे पानी की शिकायत पर एक्शन
अपर नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 18 समेत अन्य प्रभावित इलाकों में दूषित जलापूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीएचइडी और नगर निगम की संयुक्त टीम को पूरे जलापूर्ति नेटवर्क की प्वाइंट-टू-प्वाइंट जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान कर उसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाये. जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

जल समस्या के लिए टोल फ्री नंबर जारी
बैठक में उन्होंने राइजिंग लाइन से लिए गये अवैध वाटर कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया. इसके लिए सभी वार्डों में विशेष धावा दल के माध्यम से ऐसे कनेक्शनों को चिह्नित कर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. अपर नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के नागरिकों को अगर जलापूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वे टोल फ्री नंबर 18005701235 पर शिकायत दर्ज करायें, ताकि शिकायत का शीघ्र समाधान किया जा सके.

2